CIMP पटना में एडमिशन शुरू, PGDM 2026-28 के लिए बड़ा मौका, AI और एनालिटिक्स स्पेशलाइजेशन भी जोड़ा गया

CIMP प्रवेश 2026
Patna News: पटना स्थित चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान (CIMP) ने पीजीडीएम 2026-28 सत्र के लिए नामांकन शुरू कर दिया है. इस बार संस्थान ने प्रबंधन शिक्षा के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एनालिटिक्स का नया स्पेशलाइजेशन भी जोड़ा है.
Patna News: (अमृता सिंह) पटना बिहार सरकार द्वारा स्थापित चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना (CIMP) ने पीजीडीएम 2026-28 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार संस्थान ने प्रबंधन शिक्षा के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एनालिटिक्स को जोड़ते हुए नया स्पेशलाइजेशन भी लॉन्च किया है.
AI और एनालिटिक्स के साथ नया कोर्स

संस्थान ने बताया कि नए सत्र में छात्रों को आधुनिक तकनीक आधारित मैनेजमेंट शिक्षा दी जाएगी. AI और एनालिटिक्स को जोड़कर तैयार किया गया यह स्पेशलाइजेशन छात्रों को बदलते जॉब मार्केट के लिए तैयार करेगा.
AIU से MBA के समकक्ष मान्यता

CIMP की ओर से जानकारी दी गई है कि यह पीजीडीएम कोर्स AIU से MBA के समकक्ष मान्यता प्राप्त है. इससे छात्रों को उच्च शिक्षा और करियर के बेहतर अवसर मिलेंगे.
कई एंट्रेंस स्कोर से होगा चयन
संस्थान में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का चयन CAT 2025, XAT 2026, CMAT 2026, GMAT, MAT और ATMA स्कोर के आधार पर किया जाएगा. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है.
मेरिट के आधार पर मिलेगी छात्रवृत्ति

CIMP ने मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की भी घोषणा की है. CAT या XAT में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी. वहीं CMAT और MAT में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा.
ALSO READ: दानापुर नगर परिषद में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, करोड़ों खर्च के बाद भी सड़कों पर गंदगी का अंबार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










