कौन हैं टीसीए राघवन? जो पटना में आज करेंगे भारत-पाक संबंधों को एक्सप्लेन्ड
टीसीए राघवन की फाइल फोटो
India-Pakistan Relations : पटना में सोमवार को भारत-पाकिस्तान संबंधों और उसके भविष्य पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व उच्चायुक्त टीसीए राघवन मुख्य वक्ता होंगे और 'मक्का एकॉर्ड' पर भी चर्चा होगी.
India-Pakistan Relations : पटना में सोमवार को भारत-पाकिस्तान संबंधों और उसके भविष्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा. पाटलिपुत्र प्रज्ञा प्रवाह के तहत बिहार लोक भवन में सुबह 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में भारत के पूर्व उच्चायुक्त टीसीए राघवन मुख्य वक्ता होंगे. कार्यक्रम में 'मक्का एकॉर्ड, पाकिस्तान और भारत-पाक संबंधों के भविष्य' विषय पर चर्चा होगी.
आपके शहर में
बिहार लोक भवन में होगा कार्यक्रम
पाटलिपुत्र प्रज्ञा प्रवाह के तहत आयोजित यह विशेष व्याख्यान सोमवार सुबह 11 बजे बिहार लोक भवन में होगा. कार्यक्रम का केंद्र भारत-पाकिस्तान संबंध और उससे जुड़े भविष्य के पहलू होंगे.
'मक्का एकॉर्ड' पर भी होगी चर्चा
कार्यक्रम का विषय 'मक्का एकॉर्ड, पाकिस्तान और भारत-पाक संबंधों के भविष्य' रखा गया है. इस दौरान पाकिस्तान और भारत के आपसी संबंधों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है.
टीसीए राघवन होंगे मुख्य वक्ता
कार्यक्रम में भारत के पूर्व उच्चायुक्त टीसीए राघवन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे. उन्हें भारत-पाकिस्तान संबंधों और विदेश नीति के मामलों का लंबा कूटनीतिक अनुभव रहा है.
पाकिस्तान में रह चुके हैं भारत के उच्चायुक्त
टीसीए राघवन वर्ष 2013 से 2015 तक पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त रहे. इससे पहले वह 2003 से 2007 तक पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
सिंगापुर में भी निभायी उच्चायुक्त की जिम्मेदारी
टीसीए राघवन सिंगापुर में भी भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं. भारतीय विदेश सेवा के 1982 बैच के अधिकारी राघवन ने विभिन्न राजनयिक जिम्मेदारियों में काम किया है.
इतिहासकार और लेखक भी हैं राघवन
कूटनीतिक सेवा के अलावा टीसीए राघवन इतिहासकार और लेखक के रूप में भी जाने जाते हैं. ऐसे में भारत-पाक संबंधों पर आयोजित इस व्याख्यान में उनके कूटनीतिक अनुभव के साथ ऐतिहासिक दृष्टिकोण भी चर्चा का अहम हिस्सा हो सकता है.
Also Read : तेज प्रताप यादव को मंत्री संजय सिंह ने भेजा कानूनी नोटिस, 50 करोड़ की मानहानि का दावा; जानिए पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए