केंद्र सरकार ने अपनायी मुख्यमंत्री नीतीश की योजना, केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने किया जिक्र, कहा...

पटना : केंद्र सरकार ने एक बार फिर बिहार का मॉडल अपनाया है. केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को ‘हर घर नल, हर घर जल’ को अपनाये जाने की बात कही. मालूम हो कि ‘हर घर जल’ योजना पर पर बिहार पहले से ही काम कर रहा है. यह […]
पटना : केंद्र सरकार ने एक बार फिर बिहार का मॉडल अपनाया है. केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को ‘हर घर नल, हर घर जल’ को अपनाये जाने की बात कही. मालूम हो कि ‘हर घर जल’ योजना पर पर बिहार पहले से ही काम कर रहा है. यह मुख्यमंत्री नीतीश सरकार के ‘सात निश्चय’ योजना में से एक है. बिहार में दिसंबर 2019 तक ही ‘हर घर जल’ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि देश के हर नागरिक को स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. सरकार 2024 तक ‘हर घर जल’ के लक्ष्य पर काम कर रही है. जलशक्ति मंत्रालय जल संसाधनों का प्रबंधन करेगा. इस योजना से गांवों के हर घर तक पानी पहुंचाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




