दिल्ली में गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

बारिश के बीच छाता लेकर जाती महिलाएं, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Delhi Weather: दल्ली में सोमवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. दिल्ली के सभी प्रमुख मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार आज भी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Delhi Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

विज्ञापन

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. अन्य केंद्रो में पालम में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है. दूसरी तरफ लोधी रोड में 23.7 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है. रिज में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री कम है, और अयानगर में तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है.

दिल्ली का AQI 91 पहुंचा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 91 रहा. आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola