पटना : आरटीइ के तहत स्कूलों ने नहीं दी शिक्षा विभाग को जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्राइवेट स्कूलों खासकर सीबीएसइ स्कूलों ने अभी तक आरटीइ के तहत हुए एडमिशन की जानकारी शिक्षा विभाग को नहीं दी है. हालांकि अनौपचारिक तौर पर स्कूलों का कहना है कि परीक्षा में व्यस्त होने की वजह से एेसा हुआ है. इधर सीबीएसइ बोर्ड भी परीक्षाओं में व्यस्त है. ऐसे में शिक्षा विभाग सख्ती […]
विज्ञापन
पटना : प्राइवेट स्कूलों खासकर सीबीएसइ स्कूलों ने अभी तक आरटीइ के तहत हुए एडमिशन की जानकारी शिक्षा विभाग को नहीं दी है. हालांकि अनौपचारिक तौर पर स्कूलों का कहना है कि परीक्षा में व्यस्त होने की वजह से एेसा हुआ है. इधर सीबीएसइ बोर्ड भी परीक्षाओं में व्यस्त है. ऐसे में शिक्षा विभाग सख्ती से एडमिशन कराने की बजाय उसकी तिथि बढ़ाने की कवायद में लगा हुआ है. डीइओ कार्यालय के मुताबिक स्कूलों को जानकारी देने की अंतिम तिथि बढ़ायी जायेगी.
पिछले साल आरटीइ के तहत 3037 बच्चे पंजीबद्ध : आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अभी तक जिला शिक्षा कार्यालय के पास आरटीइ के तहत हुए प्रवेशों की जानकारी नहीं है. इधर, शासन 6569 रुपये प्रति सीट के हिसाब से आरटीइ के तहत एडमिशन लेने वाले स्कूलों की रणनीति बना चुका है.
इसी के लिए उसने डीइओ से जानकारी चाही है, ताकि उसके लिए बजट जारी किया जा सके. गौरतलब है कि पिछले साल आरटीइ के तहत 3037 बच्चे पंजीबद्ध हुए थे. इनमें 2625 विद्यार्थियों को ही लाभ मिल सका था. सीबीएसइ स्कूलों की जानकारी जुटाने में भी जिला शिक्षा कार्यालय असफल रहा है. कुल निजी विद्यालय 593 हैं, पर सीबीएसइ स्कूलों की संख्या पर संशय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




