पटना सहित तीन शहरों की हवा गुरुवार को रही संतोषजनक, इस साल पहली बार हवा रही साफ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सहित तीन शहरों की हवा गुरुवार को रही संतोषजनक पटना : प्रदेश के तीन मुख्य शहर मसलन पटना, मुजफ्फरपुर और गया में गुरुवार को हवा की गुणवत्ता में अप्रत्याशित सुधार दिखाई दिया. तीनों शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से नीचे रहा. पीएम 2़ 5 भी पचास से नीचे दर्ज किया गया. जहां तक […]
विज्ञापन
पटना सहित तीन शहरों की हवा गुरुवार को रही संतोषजनक
पटना : प्रदेश के तीन मुख्य शहर मसलन पटना, मुजफ्फरपुर और गया में गुरुवार को हवा की गुणवत्ता में अप्रत्याशित सुधार दिखाई दिया. तीनों शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से नीचे रहा. पीएम 2़ 5 भी पचास से नीचे दर्ज किया गया.
जहां तक पटना राजधानी का सवाल है शहर में साल में पहली दफा संतोषजनक श्रेणी की हवा चली. पटना में गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स केवल 90 दर्ज किया गया. जबकि पीएम 2़ 5 46 रहा. इस साल अभी तक का सबसे न्यूनतम रहा. जानकारों के मुताबिक शहर में सुबह हुई बारिश के चलते धूल नहीं उड़ी. लिहाजा हवा की गुणवत्ता में सुधार दिखाई दिया. मुजफ्फरपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 96 और गया का एयर क्वालिटी इंडेक्स 77 रहा.
पटना : फागुन में बही माघी ठंडी हवा तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे
पटना : फागुन के माह में गुरुवार को चली तेज हवाओं की ठंडक ने माघी हवा की सर्दी का एहसास करा दिया. दिन के तापमान में तेज धूप के बाद भी चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. दिन का उच्चतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस आ गया. रात के तापमान में इसी अनुपात में गिरावट आने का पूर्वानुमान है.
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से रात का तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है. मौसम विज्ञानियों ने बताया कि ठंडी हवा के बहने की वजह से रात के तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी आ सकती है. जानकारी के मुताबिक फरवरी माह में उच्चतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहता है. शुक्रवार को ठंडी हवा भोर से ही शुरू हो गयी थी. पटना के कई इलाकों में भोर में तीन से चार बजे के बीच करीब आधा घंटा तेज हवा के साथ अच्छी खासी बारिश हुई. हालांकि सूर्योदय चटक धूप के साथ हुआ. इस बीच ठंडी हवाएं लगातार बहती रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




