पटना : गांधी सेतु व एनएच पर रैली में आये वाहनों का रहा दबाव
Updated at : 04 Feb 2019 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : एनएच व वनवे परिचालन वाले महात्मा गांधी सेतु पर रविवार की सुबह से वाहनों का दबाव दिख रहा था. खासतौर पर गाधी सेतु पर हाजीपुर से पटना आने वाले मार्ग में वाहनों का दबाव अधिक था, जबकि एनएच पर फतुहा से पटना आने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव कुछ अधिक था. […]
विज्ञापन
पटना सिटी : एनएच व वनवे परिचालन वाले महात्मा गांधी सेतु पर रविवार की सुबह से वाहनों का दबाव दिख रहा था. खासतौर पर गाधी सेतु पर हाजीपुर से पटना आने वाले मार्ग में वाहनों का दबाव अधिक था, जबकि एनएच पर फतुहा से पटना आने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव कुछ अधिक था.
दरअसल मामला यह है कि शादी विवाह के कारण पहले से ही वाहनों का दबाव बढ़ा था, उस पर कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली को लेकर वाहनों का दबाव और बढ़ गया. इससे बीच-बीच में जाम की स्थिति भी बन रही थी. शाम में रैली में शामिल वाहनों के वापस लौटने की स्थिति में पटना से हाजीपुर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव कायम रहा. इस कारण जाम लग गया.
पीपा पुल पर भी रहा जाम : दूसरी ओर रैली में शामिल होने के लिए पटना आने वाले छोटे वाहनों का दबाव गायघाट पीपा पुल पर भी सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक दिखा. इस दरम्यान रैली में शामिल होने वाले वाहन गायघाट के रास्ते अशोक राजपथ होते हुए गांधी मैदान की तरफ जा रहे थे.इस वजह से गायघाट के समीप में भी जाम की स्थिति अशोक राजपथ पर बन गयी थी. इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




