पटना : पीएमसीएच में महिला डॉक्टरों या मरीजों पर कमेंट पड़ेगा महंगा

Updated at : 29 Jan 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच में महिला डॉक्टरों या मरीजों पर कमेंट पड़ेगा महंगा

पटना : पीएमसीएच में कार्यरत महिला कर्मी या मरीज पर अनावश्यक कमेंट, टिप्पणी व ताक-झांक महंगा पड़ेगा. पीएमसीएच प्रशासन ने ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है. यह कमेटी एक फरवरी से काम करने लगेगी. गाइनी विभाग की प्रमुख के नेतृत्व में बनायी गयी इस कमेटी में विभाग […]

विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच में कार्यरत महिला कर्मी या मरीज पर अनावश्यक कमेंट, टिप्पणी व ताक-झांक महंगा पड़ेगा. पीएमसीएच प्रशासन ने ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है. यह कमेटी एक फरवरी से काम करने लगेगी. गाइनी विभाग की प्रमुख के नेतृत्व में बनायी गयी इस कमेटी में विभाग की रजनी शर्मा, एनाटॉमी की रेखा कुमारी भी शामिल की गयी हैं.
अधीक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि पीएमसीएच में कार्यरत महिला डॉक्टर, महिला कर्मी या महिला मरीज के साथ किसी तरह का लैंगिक भेदभाव होता है, तो उसकी सुनवाई यह कमेटी करेगी. इसके लिए संबंधित कमेटी के समक्ष कंप्लेन करना होगा. जल्द ही इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया जायेगा. पीएमसीएच के आउटडोर में अब मरीजों को चार विभागों की सुपर स्पेशयलिटी सेवाएं भी मिलेंगी. ये सेवाएं फरवरी के पहले हफ्ते से मिलने लगेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन