पटना वेदर अपडेट: गर्मी के टॉर्चर से फिलहाल राहत नहीं, 41 डिग्री पर अटका तापमान, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो.

राजधानी पटना में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. रविवार को लगातार दूसरे दिन शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को भी इस चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है

विज्ञापन

Patna News : राजधानी पटना में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. रविवार को लगातार दूसरे दिन शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा. मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के ताजा पूर्वानुमान ने पटनावासियों की चिंता और बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी इस चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और अगले तीन दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिन के साथ रात में भी उमस

पटना और इसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम के तल्ख तेवर देखने को मिल रहे हैं. शनिवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को भी यह 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रविवार को न्यूनतम तापमान भी 28.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा. दिनभर कड़ी धूप और रात में उमस भरी गर्मी लोगों को लगातार सता रही है.

एक नजर में: बीते 5 दिनों का अधिकतम तापमान

  • रविवार: 41.0 डिग्री सेल्सियस
  • शनिवार: 41.6 डिग्री सेल्सियस
  • शुक्रवार: 38.2 डिग्री सेल्सियस
  • गुरुवार: 40.1 डिग्री सेल्सियस
  • बुधवार: 38.4 डिग्री सेल्सियस
  • मंगलवार: 36.3 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन