बिहार में 6 लाख करोड़ निवेश का प्लान, 126 किलोमीटर मरीन ड्राइव बनेगा, CM सम्राट ने रोडमैप बताया
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 May 2026 9:25 PM
CM Samrat Choudhary: पटना में आयोजित बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास को लेकर कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने निवेश, उद्योग, मरीन ड्राइव, मॉडल स्कूल, नई टाउनशिप और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी.
CM Samrat Choudhary: पटना में आयोजित बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विकास, निवेश और उद्योग को लेकर कई बड़े ऐलान किए. कार्यक्रम का थीम व्यवसाय, राजनीति और विकास रखा गया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार चैंबर पिछले 100 सालों से राज्य की तरक्की में अहम भूमिका निभा रहा है और आगे भी व्यापारियों का सहयोग जरूरी रहेगा.
उद्योग लगाने वालों को मिलेगा पूरा सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिहार में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाना चाहती है. इसके लिए बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज-2025 लागू किया गया है. जरूरत पड़ने पर इसमें और बदलाव भी किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि उद्योग लगाने के लिए सबसे जरूरी भरोसा और सुरक्षा है और सरकार दोनों सुनिश्चित करेगी.
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में निवेश करने वाले उद्योगपतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. सरकार हर स्तर पर सहायता देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि उद्योग बढ़ेंगे तो रोजगार भी बढ़ेगा और बिहार की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.
हर तीन महीने पर होगी उद्योगपतियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों और उद्योगपतियों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है. इसके लिए हर तीन महीने पर डीएम और एसपी के साथ उद्योगपतियों की बैठक होगी. इसमें सुरक्षा और कारोबार से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
उन्होंने साफ कहा कि बिहार में कोई भी कानून हाथ में नहीं ले सकता. अपराध करने वालों पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जा रही है. सरकार कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में लगी है.
बिहार में बनेगा 126 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव
सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले तीन वर्षों में गंगा और सोन नदी के किनारे 126 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव बनाया जाएगा. इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क और मजबूत होगा. उन्होंने बताया कि कई नए पुलों का भी निर्माण किया जा रहा है.
राघोपुर ब्रिज का उद्घाटन अगले महीने होने की संभावना है. इसके शुरू होने से समस्तीपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे जिले सीधे पटना से बेहतर तरीके से जुड़ जाएंगे.
मॉडल स्कूल और नई टाउनशिप पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे. पटना में 10 और जिला मुख्यालयों में कई आधुनिक स्कूल खोले जाएंगे. सरकार का लक्ष्य बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है.
उन्होंने कहा कि राज्य में नई ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप भी विकसित की जाएंगी. इसके लिए लाखों करोड़ रुपये निवेश की योजना है. जमीन अधिग्रहण होने पर लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
उद्योग नीति में बदलाव के लिए सरकार तैयार
सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर उद्योग नीति में किसी बदलाव की जरूरत होगी तो सरकार उसपर भी काम करेगी. व्यापारियों और उद्योग संगठनों से सुझाव लिए जाएंगे ताकि नीति जमीन पर असर दिखा सके.
उन्होंने कहा कि बिहार को अब सिर्फ लोग नहीं, बल्कि निवेशक भी पहचान रहे हैं. सरकार चाहती है कि बिहार आने वाले समय में देश के बड़े औद्योगिक राज्यों में शामिल हो.
इसे भी पढ़ें: गैंगस्टर के घर पुलिस की तलाशी मामले में पटना SSP ने लिया एक्शन, हाथीदह और पंचमहला के SHO सस्पेंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










