अमृत भारत, गरीब नवाज और अमरनाथ एक्सप्रेस अब इस रूट से चलेगी, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल भी शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bihar Train News Anand Vihar Purulia Express

सांकेतिक तस्वीर

Summer Special Train: पूर्णिया और आसपास के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट बदल दिया है. अब ये ट्रेनें पूर्णिया जंक्शन होकर गुजरेंगी और यहां रुकेंगी भी. इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

Summer Special Train: डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनें पूर्णिया जंक्शन होकर गुजरेंगी. इससे यात्रियों को दिल्ली, कामाख्या और दूसरे बड़े शहरों की ट्रेन पकड़ने के लिए कटिहार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी होगी, लेकिन पूर्णिया जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा मानी जा रही है.

रेलवे सूत्रों के अनुसार 7 जून से इन ट्रेनों का परिचालन बदले हुए रूट से शुरू किया जाएगा. इससे पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और आसपास के इलाकों के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

दोहरीकरण कार्य की वजह से बदला गया रूट

कटिहार-बारसोई रेलखंड पर दंडखोरा से सुनौली और मनिया से कुरैठा के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण और तकनीकी काम चल रहा है. इसी वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट बदलने का फैसला लिया है.

अब ये ट्रेनें कटिहार की बजाय पूर्णिया, अररिया और ठाकुरगंज होकर गुजरेंगी. इस दौरान पूर्णिया जंक्शन और ठाकुरगंज स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भी होगा.

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

पूर्णिया जंक्शन पर जिन प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होगा उनमें कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, भगत की कोठी एक्सप्रेस, अरुणाचल एसी स्पेशल, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस और नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं.

स्टेशन पर बढ़ेगा यात्रियों का दबाव

इन ट्रेनों के आने से पूर्णिया जंक्शन पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी. साथ ही रेल कर्मचारियों का काम भी बढ़ सकता है. हालांकि इससे रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है.

स्टेशन प्रबंधन का कहना है कि आधिकारिक सूचना मिलने के बाद तैयारी शुरू कर दी जाएगी. फिलहाल इस रेलखंड पर 17 जोड़ी नियमित और 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीवान और मुजफ्फरपुर के यात्रियों को भी राहत

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह ट्रेन सीवान जंक्शन पर भी रुकेगी.

04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 29 मई से 12 जून तक हर शुक्रवार चलेगी. वहीं वापसी में 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 30 मई से 13 जून तक हर शनिवार चलेगी.

इस ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास, सेकेंड और थर्ड एसी, स्लीपर, जनरल और लगेज कोच समेत कुल 18 डिब्बे लगाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: गैंगस्टर के घर रेड में पुलिस की हुई तलाशी, डिप्टी CM बोले- होगा पूरा हिसाब, पहले हुई थी सैकड़ों राउंड फायरिंग

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन