पटना : कॉपियों के मूल्यांकन के लिए कार्यशाला सात व आठ को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

आज से डाउनलोड होंगे नियुक्ति पत्र पटना : मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा-2019 की उत्तर पुस्तिकाओं (कॉपी) के मूल्यांकन के लिए सात व आठ जनवरी को राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. यह आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से किया जायेगा. इसमें मास्टर ट्रेनर के रूप में […]
विज्ञापन
आज से डाउनलोड होंगे नियुक्ति पत्र
पटना : मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा-2019 की उत्तर पुस्तिकाओं (कॉपी) के मूल्यांकन के लिए सात व आठ जनवरी को राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. यह आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से किया जायेगा. इसमें मास्टर ट्रेनर के रूप में वे प्रधान या वरीय शिक्षक शामिल होंगे, जो 17 दिसंबर को बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए थे.
कार्यशाला में उन प्रधान व सह परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिनका बोर्ड की ओर से प्रथम नियुक्ति पत्र जारी किया जा रहा है. बिहार बोर्ड की ओर से बताया गया है कि चार जनवरी को बोर्ड की वेबसाइट पर प्रथम नियुक्ति पत्र जारी किया जायेगा.
नियुक्ति पत्र www.biharboard.online तथा इंटरमीडिएट के परीक्षकों का www.bsebinteredu.in पर उपलब्ध रहेगा. जिन प्रधान व सह परीक्षकों को प्रथम नियुक्ति पत्र मिलेगा, वे ही कार्यशाला में शामिल हो सकेंगे. हार्ड कॉपी भी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भेजी जायेगी.
मूल्यांकन के लिए प्रथम नियुक्ति पत्र मान्य नहीं
बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यशाला में अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि परीक्षकों को दो नियुक्ति पत्र (फर्स्ट व सेकेंड फाइन) जारी किया जायेगा. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि प्रथम नियुक्ति पत्र मूल्यांकन कार्य के लिए मान्य नहीं होगा. जिन परीक्षकों को द्वितीय मूल नियुक्ति पत्र निर्गत होगा, वे ही मूल्यांकन कार्य कर सकेंगे. उल्लेखनीय है कि बेहतर मूल्यांकन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




