पटना : कर्नाटक में हुई करोड़ों की जालसाजी के तार पटना से जुड़े, हुई छापेमारी
Updated at : 05 Oct 2018 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कर्नाटक में टावर लगाने के नाम हुए करोड़ों की जालसाजी मामले के तार पटना से जुड़ गये हैं. कर्नाटक की पुलिस गुरुवार को पटना के शास्त्रीनगर थाना पहुंची और फिर स्थानीय पुलिस की मदद से खाजपुरा के अशोक पुरी इलाके में छापेमारी की. हालांकि जालसाज संजय कुमार सिंह पहले ही वहां से अपनी […]
विज्ञापन
पटना : कर्नाटक में टावर लगाने के नाम हुए करोड़ों की जालसाजी मामले के तार पटना से जुड़ गये हैं. कर्नाटक की पुलिस गुरुवार को पटना के शास्त्रीनगर थाना पहुंची और फिर स्थानीय पुलिस की मदद से खाजपुरा के अशोक पुरी इलाके में छापेमारी की. हालांकि जालसाज संजय कुमार सिंह पहले ही वहां से अपनी जालसाजी की दुकान को बंद कर फरार हो गया था.
संजय कुमार सिंह नालंदा का रहने वाला है और उसने उस इलाके में टावर लगाने की एजेंसी का कार्यालय बनाया था. कर्नाटक पुलिस इसके बाद नालंदा निकल गयी है. बताया जाता है कि संजय कुमार सिंह ने वर्ष 2014 में कर्नाटक के साथ ही देश के कई अन्य राज्यों में टावर लगाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ले लिये थे.
लेकिन लोगों को न तो पैसा मिला और न ही टावर लगाने का काम मिला. इसके बाद लोगों ने पैसा मांगा तो उसने चेक दे दिया और सभी चेक बाउंस कर गये. इसके बाद लोगों ने कर्नाटक में ही संजय कुमार सिंह व उसके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी.
इसी मामले में कर्नाटक न्यायालय ने संजय कुमार सिंह व उसके सहयोगियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. इस मामले में कर्नाटक पुलिस उसके वहां के स्थानीय दलाल को गिरफ्तार कर चुकी है. उन्हीं दलाल को लेकर कर्नाटक पुलिस पटना आयी थी.
जालसाज संजय कुमार सिंह शातिर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




