पटना : 10 हजार से अधिक महिलाओं ने नगर बस में किया मुफ्त सफर

Updated at : 27 Aug 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 10 हजार से अधिक महिलाओं ने नगर बस में किया मुफ्त सफर

पटना : राजधानी पटना में परिवहन निगम की नगर बस सेवा में 10 हजार से अधिक महिलाओं ने मुफ्त में सफर किया. सफर के दौरान बस के कंडक्टर ने महिलाओं से भाड़े की मांग नहीं की. महिलाओं ने इस व्यवस्था के लिए परिवहन निगम की सराहना की. महिलाओं ने कहा कि अच्छा लग रहा है. […]

विज्ञापन
पटना : राजधानी पटना में परिवहन निगम की नगर बस सेवा में 10 हजार से अधिक महिलाओं ने मुफ्त में सफर किया. सफर के दौरान बस के कंडक्टर ने महिलाओं से भाड़े की मांग नहीं की. महिलाओं ने इस व्यवस्था के लिए परिवहन निगम की सराहना की. महिलाओं ने कहा कि अच्छा लग रहा है. बस सेवा शुरू होने से अब अकेली महिलाओं को भी जाने में कोई दिक्कत नहीं है. खासकर रक्षा बंधन पर सरकारी बसों में मुफ्त सेवा शुरू करने से बहनों के लिए यह सौगात है.
भाई-बहन का पर्व रक्षा बंधन पर परिवहन निगम की नगर बस सेवा में महिलाओं के लिए मुफ्त में सफर करने की घोषणा की गयी थी. यह नियम शनिवार की रात्रि 12 से लेकर रविवार की 12 बजे रात्रि तक के लिए लागू थी. नगर बस सेवा की बिहटा, हाजीपुर, दानापुर, एम्स, पटना सिटी सहित शहर के अन्य जगहों के लिए परिचालित 74 बसों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सफर किया. रविवार की शाम तक लगभग 10 हजार महिलाओं ने सफर किया.
यह संख्या देर रात तक और बढ़ गयी. बांकीपुर प्रमंडलीय प्रतिष्ठान के प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि नगर बस सेवा में विभिन्न रूटों पर 74 बसों का परिचालन होता है. सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सेवा थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन