Hajipur News : जंदाहा में महायज्ञ व रामकथा कार्यक्रम का आयोजन, उमेश कुशवाहा ने लिया आशीर्वाद

महायज्ञ में शामिल हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा
Hajipur News : साध्वी स्मिता दीदी की रामकथा से गूंजा महायज्ञ स्थल, भक्तिमय वातावरण
Hajipur News (सुनील कुमार चौधरी) : जंदाहा प्रखंड के शाहपुर गांव स्थित सौतीनिया इंडा फ़न्ना पोखर बाबा योगी स्थान के समीप आयोजित 9 दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ, पार्थिव रुद्राभिषेक पूजन एवं संगीतमय श्री राम कथा के द्वितीय दिन मंगलवार की शाम जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति विधायक उमेश कुशवाहा अपने काफिले के साथ पहुंचकर लोगों का अभिवादन करते महायज्ञ मंडप पर शीश नवाकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन करते हुए श्री हनुमत कवच महायज्ञ जैसे आध्यात्मिक अनुष्ठान किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए लोगों से सामाजिक समरसता के साथ इस महायज्ञ को ऐतिहासिक सफल बनाने का आह्वान किया.उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक अनुष्ठान से जहां वातावरण शुद्ध होता है वहीं लोगों में अध्यात्म को लेकर जागरूकता आती है. इस दौरान जहां आचार्य द्वारा श्री कुशवाहा को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया गया वहीं श्री हनुमत सेवा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य स्वामी कुलदीप दास जी महाराज द्वारा उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित करते स्वागत किया गया.
महायज्ञ के साथ मीना बाजार व झूला, बना भव्य मेले का रूप
मालूम हो कि बीते रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के पश्चात सोमवार से महायज्ञ का आयोजन जारी है जो 2 जून तक चलेगी. प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 12 बजे तक महायज्ञ पूजन हवन एवं शाम 5 बजे से रात्रि के 11 बजे तक संगीत मय श्री राम कथा जारी है. महायज्ञ में कथा व्यास साध्वी स्मिता दीदी द्वारा श्री राम कथा का संगीत मय वाचन किया जा रहा है. महायज्ञ को लेकर बड़ी संख्या में झूला, खेल तमाशा, मीना बाजार सहित विभिन्न प्रकार की दुकान सजी है. जिससे महायज्ञ स्थल पर भव्य मेला लगा है.महायज्ञ को सफल संचालन को लेकर कमेटी के सभी सदस्य एवं स्थानीय लोग युद्ध स्तर पर जुटे हैं,जबकि महायज्ञ में विभिन्न देवी देवताओं के आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है.
Also Read : Hajipur News : प्रो. डॉ. कुमारी राजमणि के भाजपा में शामिल होने पर एनडीए नेताओं ने दी बधाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










