ब्रिटेन से स्पेन तक तप रहा यूरोप, भीषण गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, कई लोगों की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
Europe Heatwave

यूरोप में भीषण गर्मी, फोटो- एआई

Europe Heatwave: यूरोप के कई देश भीषण गर्मी की चपेट में है. ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन और इटली समेत कई देशों में तापमान में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोत्तरी हुई है.

विज्ञापन

Europe Heatwave: ब्रिटेन में सोमवार को मई महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया. लंदन के क्यू गार्डन्स में तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिसने 1922 और 1944 के 32.8 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. ब्रिटेन की मौसम एजेंसी मेट ऑफिस के अनुसार दक्षिणी इंग्लैंड में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. लंदन में एक दुर्लभ ट्रॉपिकल नाइट भी दर्ज की गई, जहां रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया.

फ्रांस में भी बढ़ा गर्मी का खतरा

फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. कई इलाकों में रात के समय भी तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा. फ्रांस सरकार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हुई है. इनमें पांच लोगों की मौत डूबने और दो की खेल गतिविधियों के दौरान हुई.

स्पेन और इटली में भी गर्मी का प्रकोप

स्पेन भी भीषण गर्मी की चपेट में है. मौसम विभाग के अनुसार सेविल में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के प्रवक्ता रुबेन डेल कैंपो ने कहा- मई महीने में ऐसा तापमान दर्ज किया जा रहा है, जैसा सामान्यतः गर्मी के मौसम की मध्यावधि में होता है. कई इलाकों में तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. इटली की राजधानी रोम में भी तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है.

गर्मी से बचने के दौरान हो रहे हैं हादसे

बढ़ती गर्मी से बचने के लिए लोगो समुद्र तटों, पार्कों और स्विमिंग पूल में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. इससे हादसा भी हो रहा है. धिकारियों के अनुसार झीलों और जलाशयों में डूबने से कम से कम तीन युवकों की मौत हो गई है, जबकि दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में समुद्र में डूबने से एक 60 साल के शख्स की मौत हो गई.

स्कॉटलैंड में पहाड़ी क्षेत्र में लगी आग

स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी क्षेत्र आर्थर सीट में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी. मौसम विभाग ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी और बदलते मौसम के पैटर्न लोगों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं. ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने देश के अधिकांश हिस्सों के लिए स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है.

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि दोपहर की तेज गर्मी बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. ब्रिटेन में सामान्यतः मौसम ठंडा रहता है, इसलिए वहां अधिकतर घरों, स्कूलों और दफ्तरों में एयर कंडीशनर की व्यवस्था नहीं होती, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है.

Also Read: Kal Ka Mausam: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, जानें 27 मई को कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola