Kal Ka Mausam: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, जानें 27 मई को कैसा रहेगा मौसम?

Updated:
विज्ञापन
Kal Ka Mausam

देश भर में मौसम की करवट, फोटो- पीटीआई

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. एक तरफ कई राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी है तो दूसरी ओर कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू से लोगों का हाल बेहाल है. जानिए बुधवार (27 मई) को कैसा रहेगा मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रह सकती है.

कई मौसम प्रणालियां सक्रिय

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू और आसपास के क्षेत्रों पर बना पश्चिमी विक्षोभ अब लद्दाख और उससे सटे इलाकों पर पहुंच गया है. यह समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है. इसके अलावा दक्षिण बिहार के ऊपर निचले स्तर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. एक ट्रफ दक्षिण बिहार से झारखंड और ओडिशा होते हुए उत्तर आंध्र प्रदेश के तट तक फैली हुई है. मध्य असम के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. वहीं पंजाब से पाकिस्तान होते हुए उत्तर-पूर्व अरब सागर तक एक ट्रफ बनी हुई है. मौसम विभाग ने 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ की भी संभावना जताई है. इन सब कारणों के कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है.

मानसून की आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. मानसून की सक्रियता बढ़ने से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.

कहीं भीषण गर्मी तो कहीं पड़े गरज के साथ छींटे

बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू दर्ज की गई. विदर्भ, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में लू का असर बना रहा. वहीं लक्षद्वीप, दक्षिण केरल, मेघालय, असम और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश हुई. सिक्किम, पूर्वी बिहार, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, गोवा, तेलंगाना, केरल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

इन राज्यों में झमाझम बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की संभावना है. कोंकण और गोवा, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है.

कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

पश्चिम उत्तर प्रदेश, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान भीषण लू जारी रहने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है.

Also Read: 26 मई से 2 जून तक इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 80 kmph की रफ्तार से हवा, मौसम लेगा करवट

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola