ईरान के खार्ग आइलैंड के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला, 4 अमेरिकी मिसाइल दागे गए
खार्ग आइलैंड, फोटो-सोशल मीडिया
ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी मिसाइलों से हमला होने की खबर सामने आई है. खार्ग आइलैंड के पास हुए इस हमले से ईरान की अर्थव्यवस्था पर खतरा मंडरा सकता है.
ईरान के खार्ग आइलैंड के पास ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी मिसाइलों से हमला किया गया है. यह जानकारी ईरानी मीडिया के जरिए सामने आई है. रिपोर्ट में बताया है कि महत्वपूर्ण खार्ग आइलैंड के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर 4 अमेरिकी मिसाइलों से हमला हुआ.यह रिपोर्ट ईरान के स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क (SNN) की उस रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें बताया गया था कि टैंकर पर मिसाइलों से हमला हुआ. शुरुआती जानकारी में यह नहीं बताया गया था कि कितनी मिसाइलों से हमला हुआ है और किसने किया है.
खार्ग आइलैंड ईरान की तेल इंडस्ट्री का एक अहम हब है और देश के लगभग 90% तेल एक्सपोर्ट को हैंडल करता है.इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ईरान की अधिकांश विदेशी कमाई तेल बेचने से होती है और इस काम में खार्ग द्वीप की अहम भूमिका है. यदि इस द्वीप पर तेल का कामकाज रुके, तो देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है. खार्ग आइलैंड के आसपास समुद्र का पानी काफी गहरा है, जिससे दुनिया के सबसे बड़े सुपर टैंकर (VLCC) आसानी से यहां आकर तेल लोड कर सकते हैं, जो ईरान के मुख्य तट पर संभव नहीं है.
ट्रंप की धमकी के बाद हुआ हमला बढ़ाएगा तनाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 31 अगस्त को एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने एक तरह से ईरान को धमकी दी थी कि अगर ईरान तनाव बढ़ाएगा तो खार्ग द्वीप को ध्वस्त किया जा सकता है. यह एक तरह से उनकी ईरान को चेतावनी थी. इस पोस्ट में ट्रंप ने खार्ग के ध्वस्त होने का एआई वीडियो भी पोस्ट किया था. ट्रंप के इस पोस्ट के जवाब में ईरान ने कहा था कि अगर खार्ग पर हमला हुआ तो ईरान तगड़ा जवाब देगा. इससे यह स्पष्ट है कि मीडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही है.
ये भी पढ़ें :New World Map : बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए