बिहटा एयरपोर्ट के लिए 126 एकड़ भू अर्जन का काम पूरा
Updated at : 24 Aug 2018 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जिलाधिकारी कुमार रवि ने गुरुवार को बिहटा एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने बताया कि भू-अर्जन का कार्य पूर्ण हो गया है. 126 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गयी है. 108 एकड़ भूमि एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया तथा 18 एकड़ बिहार सरकार के पास में रहेगी. भूमि हैंड ओवर […]
विज्ञापन
पटना : जिलाधिकारी कुमार रवि ने गुरुवार को बिहटा एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने बताया कि भू-अर्जन का कार्य पूर्ण हो गया है.
126 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गयी है. 108 एकड़ भूमि एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया तथा 18 एकड़ बिहार सरकार के पास में रहेगी. भूमि हैंड ओवर करने के लिए पिलर गाड़ने का कार्य पूर्ण हो गया है तथा कटीले तार से घेरने का कार्य अंतिम चरण में है. जिलाधिकारी ने बताया कि एयर पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा भूमि उपलब्ध होने पर वर्ल्ड क्लास नया एयर पोर्ट टर्मिनल का निर्माण होगा.
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी बिहटा एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मुआवजा राशि के भुगतान हेतु प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया. कुछ भूमि का बदलेन एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया और एयर फोर्स के बीच होगा. जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान इस पर भी सहमति बनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




