पटना : विधायक से इस्तीफा दिलाएं नहीं तो फोड़ देंगे ‘बम’: तेजस्वी यादव

Updated at : 19 Aug 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : विधायक से इस्तीफा दिलाएं नहीं तो फोड़ देंगे ‘बम’: तेजस्वी यादव

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह मामले में सीबीआई की जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही इस मुद्दे को लेकर सियासत का पारा भी हाई हो गया है. विस में नेता विरोधी दल तेजस्वी ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को एक मंत्री विशेष का इस्तीफा न लेनेे पर एक नया खुलासा करने की चेतावनी दी […]

विज्ञापन
पटना : मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह मामले में सीबीआई की जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही इस मुद्दे को लेकर सियासत का पारा भी हाई हो गया है.
विस में नेता विरोधी दल तेजस्वी ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को एक मंत्री विशेष का इस्तीफा न लेनेे पर एक नया खुलासा करने की चेतावनी दी है. पूरे मामले में सरकार की अब तक की कार्रवाई से असंतुष्ट तेजस्वी ने कहा कि सरकार की अब तक की कार्रवाई खानापूर्ति करनेवाली है. मुजफ्फरपुर में वहां के एक स्थानीय विधायक हैं, जो मंत्री के रूप में कायम हैं, मामले में उनकी बड़ी सहभागिता है.
उनका अभी तक इस्तीफा नहीं हुआ है. स्थानीय विधायक का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि सीएम व डिप्टी सीएम ने जल्द-से-जल्द यदि इस्तीफा नहीं लिया, तो हम लोग नया जो बम है, उसे फोड़ने का काम करेंगे. राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि अपराधी बेलगाम हैं. राक्षसराज कायम है. राज्य काे संभालना नीतीश जी के बस में अब नहीं रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन