ePaper

ATMs में नकदी संकट पर FM से चर्चा के बाद बोले सुमो, बिहार के बैंकों में शीघ्र दूर होगी नकद की किल्लत

Updated at : 17 Apr 2018 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
ATMs में नकदी संकट पर FM से चर्चा के बाद बोले सुमो, बिहार के बैंकों में शीघ्र दूर होगी नकद की किल्लत

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि प्रदेश के बैंकों में नकदी की स्थिति शीघ्र ही सामान्य हो जायेगी तथा आम ग्राहकों को करेंसी के लेन-देन में कोई परेशानी नहीं होगी. सुशील मोदी ने आज नयी दिल्ली में वित मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि प्रदेश के बैंकों में नकदी की स्थिति शीघ्र ही सामान्य हो जायेगी तथा आम ग्राहकों को करेंसी के लेन-देन में कोई परेशानी नहीं होगी. सुशील मोदी ने आज नयी दिल्ली में वित मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनसे पिछले कुछ दिनों से बिहार के बैंकों में जारी नगद की किल्लत की चर्चा की.

वित्त मंत्रीसुशील मोदी ने एक बयान जारी कर बताया कि इस बाबतअरुण जेटली ने आर्थिक मामलों के सचिव से फोन पर बात कर बैंकों में नकदी की किल्लत को एक-दो दिन के अंदर दूर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के बैंकों में नगद की स्थिति शीघ्र ही सामान्य हो जायेगी तथा आम ग्राहकों को करेंसी के लेन-देन में कोई परेशानी नहीं होगी.

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में बिहार में विभिन्न स्थानों पर एटीएम में नगदी की कमीरहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन