VIDEO : सुमो बोले-लालू को मिली सजा भ्रष्ट राजनेताओं और अधिकारियों के लिए बड़ी सबक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2018 2:45 PM
पटना : चारा घोटाले में लालू को मिली सजा के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गयी है. जहां एक ओर राजद नेता लालू यादव के साथ अन्याय की बात कह रहे हैं, वहीं सत्ता पक्ष के नेता इसे न्याय की जीत और भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों के लिए सबक बता रहे हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री […]
पटना : चारा घोटाले में लालू को मिली सजा के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गयी है. जहां एक ओर राजद नेता लालू यादव के साथ अन्याय की बात कह रहे हैं, वहीं सत्ता पक्ष के नेता इसे न्याय की जीत और भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों के लिए सबक बता रहे हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने सजा के एलान के बाद अपनी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी ही दी. देखें वीडियो-
https://www.youtube.com/watch?v=2eib84XPKHE
शनिवार को बिहार दिवस के मौके पर गांधी मैदान में लगे आपदा प्रबंधन विभाग के स्टॉल का निरीक्षण करनेके दौरानउन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे राज्यवासियोंको उनकी ओर से रामनवमी की हार्दिक शुभकामना. उसके बाद उन्होंने कहा कि कुछ लोग सरकार को बदनाम करने में लगे है. लोगों के बहकावे में न आये और शांति से पूजा में सम्मिलित हों, प्रशासन के इजाजत के बिना कोई जुलूस न निकालें.
https://www.youtube.com/watch?v=H00mA-HXQ3E
लालू यादव की सजा पर उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है. लालू को चौथी बार इस मामले में सजा मिली है. उन्होंने कहा कि लालू को मिली यह सजा आने वाले दिनों में वैसे अधिकारियों और राजनेताओं के लिए सबक है, जो भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचार करते हैं. ऐसे लोग ऐसा काम करते वक्त जरूर सोचेंगे कि कानून का हाथ लंबा होता है, और वह बच नहीं पायेंगे.
यह भी पढ़ें-
VIDEO : लालू की सजा का एलान होते ही बोले तेजस्वी, कहा- जेल में बंद मेरे पिता को जान का…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










