ePaper

उपचुनाव परिणाम : नीतीश पर शरद का कटाक्ष, कहा- जनादेश को कुचलने, पाला बदलने वालों की हुई हार

Updated at : 14 Mar 2018 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
उपचुनाव परिणाम : नीतीश पर शरद का कटाक्ष, कहा- जनादेश को कुचलने, पाला बदलने वालों की हुई हार

नयी दिल्ली : भाजपा के साथ गठबंधन के फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रिश्ता तोड़ने वाले शरद यादव ने आज दावा किया कि बिहार और उत्तरप्रदेश में उपचुनावों में राजग की चुनावी हार से उनके रूख की पुष्टि हुई. जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए शरद यादव ने कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा के साथ गठबंधन के फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रिश्ता तोड़ने वाले शरद यादव ने आज दावा किया कि बिहार और उत्तरप्रदेश में उपचुनावों में राजग की चुनावी हार से उनके रूख की पुष्टि हुई. जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए शरद यादव ने कहा कि जनादेश को कुचलने वालों और पाला बदलने वालों की हार हुई. शरद यादव ने कहा कि नतीजा दिखाता है कि महागठबंधन बरकरार है.

भाजपा के साथ नीतीश कुमार के गठबंधन पर अपना विरोध का जिक्र करते हुए शरद यादव ने कहा, जनादेश के साथ खड़े होने वालों की पुष्टि हुई.शरद यादव ने कहा, लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और केंद्र में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि2014 में उन्होंने भूल कर दी.

ये भी पढ़ें… बिहार उपचुनाव परिणाम : नीतीश ने जीतने वाले प्रत्याशियों को दी बधाई, तेजस्वी बोले,एनडीए को जनता ने नकारा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन