ePaper

तेजस्वी का ट्वीट, लिखा- हां, 2 साल पहले की थी एक गलती

Updated at : 12 Jul 2017 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी का ट्वीट, लिखा- हां, 2 साल पहले की थी एक गलती

पटना :बिहार कैबिनेट की बैठक के बादराजदसुप्रीमो लालू प्रसादयादवके बेटे एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नेट्वीट कर भाजपा पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने ट्वीटमेंलिखा है कि हां, दो साल पहले एक गलती की. हमने बिहार चुनाव मेंभाजपा को रगड़-रगड़ कर तबीयत से जो धोया उसी पीड़ा का मोदी जी हमसे बदला ले रहे […]

विज्ञापन

पटना :बिहार कैबिनेट की बैठक के बादराजदसुप्रीमो लालू प्रसादयादवके बेटे एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नेट्वीट कर भाजपा पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने ट्वीटमेंलिखा है कि हां, दो साल पहले एक गलती की. हमने बिहार चुनाव मेंभाजपा को रगड़-रगड़ कर तबीयत से जो धोया उसी पीड़ा का मोदी जी हमसे बदला ले रहे हैं.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, आप लोगों ने हमारे डेढ़-दो साल के कार्यकाल को देखा. कोई उंगली नहीं उठा सकता है कि हमने कोई गलत काम किया हो. मेरे अधीन विभाग परफॉर्मेंस में नंबर-1 हैं. इसके बाद एक और ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा है, पहलेभाजपा लालू प्रसाद जी से डरती थीऔर अब मुझसे डरती है. हम चुप नहीं बैठेंगे, जनता के बीच उतकर इनके भ्रमजाल और अहंकार को तोड़कर करारा जवाब देंगे.

तेजस्वी ने आगे लिखा है कि शुरू से मैंने ईमानदारी, निष्टा, लग्न और समर्पण की भावना से काम किया है. सवाल करते हुए उन्होंने आगे कहा, क्या पिछड़े वर्ग से आने के कारण ही मुझे मोदी सजा दिलवा रहे हैं? कार्यभार संभालने के पहले दिन ही मैंने स्पष्ट कर दिया था भ्रष्टाचार पर मेरी जीरो टॉलरेंस नीति है. मैं किसी प्रकार का भ्रष्टाचार सहन नहीं करूंगा.

ये भी पढ़ें…VIDEO : तेजस्वी के सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों से की धक्का-मुक्की, कई पत्रकार जख्मी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन