अलकतरा घोटाला : डेहरी के राजद विधायक व तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री इलियास हुसैन बरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2017 11:24 AM

विज्ञापन

पटना की सीबीआई कोर्ट की जज सर्वजीत की अदालत ने दोष सिद्धि नहीं होने पर किया बरी पटना : बिहार में हुए चर्चित अलकतरा घोटाले में 21 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार (23 जून) को आरोपित पूर्व मंत्री और डेहरी से राजद विधायक इलियास हुसैन को बरी कर दिया. पटना की सीबीआई कोर्ट के […]

विज्ञापन

पटना की सीबीआई कोर्ट की जज सर्वजीत की अदालत ने दोष सिद्धि नहीं होने पर किया बरी

पटना : बिहार में हुए चर्चित अलकतरा घोटाले में 21 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार (23 जून) को आरोपित पूर्व मंत्री और डेहरी से राजद विधायक इलियास हुसैन को बरी कर दिया. पटना की सीबीआई कोर्ट के जज सर्वजीत की अदालत ने दोष सिद्ध नहीं होने पर इलियास हुसैन को बरी किया है.

मालूम हो कि 1994-95 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में 39 लाख रुपये का अलकतरा घोटाला सामने आया था. उस समय राज्य के पथ निर्माण मंत्री इलियास हुसैन थे.

इससे पहले 24 मई, 2017 को भी अलकतरा घोटाले में आरोपित इलियास हुसैन को एक अन्य मामले में बरी किया गया था. सीबीआई की विशेष अदालत ने उनके साथ चार अन्य लोगों को भी बरी कर दिया था. मालूम हो कि मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया था. जानकारी के मुताबिक, यह मामला सुपौल जिले से जुड़ा हुआ है, जहां 39 लाख रुपये के अलकतरा का घोटाला सामने आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन