छापेमारी में उजागर हुआ बिजली चोरी का मामला, आवासीय परिसर में बायपास कनेक्शन का खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर
Nawada Electricity Theft : सौर पंचायत में बिजली चोरी पकड़ी गई, विभाग ने लगाया 75,262 रुपये का जुर्माना. विद्युत विभाग ने शुरू किया महाअभियान. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
Nawada Electricity Theft : विद्युत विभाग की छापेमारी टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इस दौरान सौर पंचायत के मोहिउद्दीनपुर गांव में एक उपभोक्ता को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया. जांच के दौरान विभागीय टीम ने पाया कि मंटू मिस्त्री अपने आवासीय परिसर में बायपास कर अवैध तरीके से बिजली की आपूर्ति ले रहे थे. इसके बाद टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए बिजली कनेक्शन की जांच की और मामले को गंभीरता से लिया.
राजस्व नुकसान रोकने की कवायद तेज, नवादा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई
कनीय विद्युत अभियंता राहुल कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाने में संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही बिजली चोरी के आरोप में 75,262 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि राजस्व की क्षति को रोका जा सके और अवैध उपयोग पर रोक लगाई जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










