गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर उमड़ी संगत, गुरुद्वारे में हुआ विशेष आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

गुरुद्वारे में मौजूद श्रद्धालु

Bihar Sharif News : गुरबाणी, शब्द कीर्तन और अरदास के बीच मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का 420वां शहीदी दिवस. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नालंदा (बिहारशरीफ) से सुनील कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : बिहारशरीफ के मंगल कुआं स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी शाही संगत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी का 420 वां शहीदी दिवस. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संगत उपस्थित हुए. शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में गुरु ग्रंथ साहिब जी का विधिवत प्रकाश किया गया. इसके बाद पंचवाणी एवं सुखमणि साहिब का पाठ किया गया.

Also Read : नालंदा में बढ़ रहीं नाबालिगों से यौन हिंसा की घटनाएं, परिचितों पर ही लग रहे यौन शोषण के आरोप, बढ़ी अभिभावकों की चिंता

सत्य, धर्म और मानवता की रक्षा का संदेश देता है गुरु अर्जन देव जी का बलिदान

श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ गुरबाणी का श्रवण किया और गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. धार्मिक आयोजन के दौरान भाई रवि सिंह ग्रंथि द्वारा संगतों में शब्द कीर्तन गायन किया गया. इस धार्मिक आयोजन के बाद पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया. संगत ने गुरु अर्जन देव जी के त्याग, बलिदान और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद किया. कार्यक्रम के अंत में अरदास और हुकमनामा का पाठ किया गया. इसके पश्चात उपस्थित संगतों, श्रद्धालुओं के बीच कड़ाह प्रसाद,चना, मीठा जल छबील का वितरण किया गया. गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी का बलिदान सत्य, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा.

Also Read : मलमास खत्म होते ही शुरू होगा शादी का सीजन, 22 जून से शुभ मुहूर्त उपलब्ध, बिहार में फिर गूंजेंगी शहनाइयां

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन