बाइक की ठोकर से महिला जख्मी, रेफर

मोतीपुर थाना क्षेत्र के महवल रेलवे गुमटी के समीप बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सूचना पर पहुंचे एसआई रामजीत यादव ने जख्मी महिला को सीएचसी में भर्ती कराया
मोतीपुऱ थाना क्षेत्र के महवल रेलवे गुमटी के समीप बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सूचना पर पहुंचे एसआई रामजीत यादव ने जख्मी महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. जख्मी महिला की पहचान महवल गांव के ही चंदेश्वर सहनी की पत्नी तेतरी देवी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि रेलवे गुमटी के समीप सड़क किनारे खड़ी थी. इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसे ठोकर मार दी. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




