मुजफ्फरपुर: साहित्यकारों ने दी रामप्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि, याद किए बलिदान और संघर्ष

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News ramprasad-bismil-jayanti-celebrated-at-sahitya-bhawan

रामप्रसाद बिस्मिल जयंती समारोह में शामिल साहित्यकार

Muzaffarpur News: नगर परिषद के साहित्य भवन में नूतन साहित्यकार परिषद ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाई. विचार गोष्ठी में उनके बलिदान, साहित्यिक योगदान और स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका को याद करते हुए युवाओं को प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: नगर परिषद स्थित साहित्य भवन में गुरुवार को महान क्रांतिकारी, कवि और स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. नूतन साहित्यकार परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया.

विचार गोष्ठी में याद किए गए बिस्मिल के योगदान

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. परिषद के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ‘चंद्र’ ने कहा कि बिस्मिल केवल एक क्रांतिकारी नहीं थे, बल्कि वे उत्कृष्ट साहित्यकार, कवि, शायर और सच्चे राष्ट्रभक्त भी थे. उनकी रचनाएं आज भी लोगों को देशप्रेम और त्याग का संदेश देती हैं.

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं बिस्मिल

वक्ताओं ने कहा कि पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के विचार और उनकी कविताएं युवाओं में साहस, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती हैं. उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और बलिदान का प्रतीक रहा है. काकोरी कांड में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी थी. देश की आजादी के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.

श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम का समापन

गोष्ठी के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीडीओ परशुराम सिंह, सीओ रामेश्वर सिंह, स्वराजलाल ठाकुर, चंद्रकिशोर चौबे, रामेश्वर महतो, नंदकिशोर ठाकुर, महेश कुमार, रजनीश कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन