मीनापुर के स्कूल में बच्चों ने लगाया फूड स्टॉल, पौष्टिक आहार की समझ का किया प्रदर्शन

सांकेतिक तस्वीर
राजकीय मध्य विद्यालय मुकसुदपुर में 'गणित एवं पौष्टिक आहार' विषय पर एक अनूठी प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग गतिविधि का आयोजन किया गया. बच्चों ने स्वयं विभिन्न पौष्टिक व्यंजन तैयार कर स्टॉल लगाए, जिससे उनमें उद्यमिता और टीम वर्क की भावना बढ़ी.
Muzaffarpur News: मीनापुर के राजकीय मध्य विद्यालय मुकसुदपुर में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के तहत "गणित एवं पौष्टिक आहार" विषय पर आधारित फूड स्टॉल का आयोजन किया गया. गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में व्यवहारिक शिक्षा, गणितीय कौशल, उद्यमिता, टीम वर्क तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता विकसित करना था.
Minapur News: बच्चों ने लगाए अलग-अलग व्यंजनों के स्टॉल
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार कर आकर्षक फूड स्टॉल लगाए. निधि, मुस्कान एवं मधुमाला ने रायता, दुर्गेश, अभिनव, सत्य प्रकाश एवं आयुष ने चना चाट का स्टॉल लगाया. आकांक्षा, राशि, खुशी, अंशु, सोनी, पूजा एवं शिवानी ने सैंडविच तैयार किया.
फ्रूट चाट और शिकंजी से दिखाई रचनात्मकता
अनिकेत, अमन, शिवम, विपिन, आरजू, दीपांशु एवं सिद्धांत ने फ्रूट चाट का स्टॉल लगाया. वहीं क्रिस, विक्रम एवं नीरज ने शिकंजी का स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. बच्चों ने व्यंजन तैयार करने से लेकर स्टॉल की व्यवस्था तक में उत्साहपूर्वक भाग लिया.
शिक्षकों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय की शिक्षिकाओं पूनम, काजल, सुरभि एवं सविता तथा शिक्षक शमशाद, मनोज, स्वतंत्र एवं कमलदेव का सराहनीय सहयोग रहा. प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण गतिविधि का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार झा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया.
मुख्य अतिथि ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह
मुख्य अतिथि मुखिया बरूण सरकार ने बच्चों द्वारा लगाए गए सभी स्टॉलों का अवलोकन किया. उन्होंने बच्चों की मेहनत, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन कौशल भी प्रदान करती हैं.
बच्चों में बढ़ी सीखने और सहयोग की भावना
विद्यालय परिवार के अनुसार, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण गतिविधि से विद्यार्थियों में सीखने की रुचि, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित हुई. साथ ही बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर मिला. सभी की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी WhatsApp प्रोफाइल का खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार गुप्ता
पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










