मुजफ्फरपुर सोनारपट्टी में फर्जी सोना देकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Author Chandan|Edited by Purushottam Kumar
Updated:
विज्ञापन
फर्जी सोना गिरोह का भंडाफोड़: मुजफ्फरपुर में व्यापारी ठगे

सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र से फर्जी सोना देकर असली सोना ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित सोनारपट्टी (पुरानी बाजार) में फर्जी सोने का रावा देकर असली सोना ठगने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. दुकानदारों द्वारा पकड़े गए आरोपी अविनाश कुमार के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए फरार आरोपी मनीष कुमार की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है.

सोना जांच कराने पहुंचे थे दो आरोपी

प्राथमिकी के अनुसार, 25 जुलाई की शाम करीब 7:10 बजे अविनाश कुमार निवासी कच्ची पक्की, मुजफ्फरपुर और मनीष कुमार निवासी समस्तीपुर सोनारपट्टी स्थित एक दुकान पर सोना जांच कराने पहुंचे थे. जांच के दौरान सोने की शुद्धता सही पाई गई. इसके बाद दोनों ने शुद्ध सोने से बदलने की मांग की.

जांच में खुला फर्जी सोने का खेल

कारोबारी ने जब 1.500 मिलीग्राम सोना काटकर उसकी जांच की तो उसकी शुद्धता शून्य यानी 0.00 निकली. इसके बाद कारोबारी को ठगी का पता चला. मामला सामने आते ही मनीष कुमार 2.750 मिलीग्राम सोना लेकर मौके से भाग गया. वहीं अविनाश कुमार को साहु पोखर के पास स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मदद से पकड़ लिया गया.

कई अन्य दुकानदारों से ठगी का आरोप

पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी की कथित पुरानी करतूतों की भी जानकारी सामने आई. गुरुकृपा कंप्यूटराइज्ड टच सेंटर के संचालक शरद कदम ने बताया कि 10 जुलाई को अविनाश कुमार 2.300 मिलीग्राम सोने के बदले 1.360 मिलीग्राम सोना ले गया था. बाद में सोना गलाने पर उसकी शुद्धता महज 4.000 टच निकली.

वहीं जय भवानी कंप्यूटराइज्ड टच सेंटर के संचालक अतुल शेंडे ने भी आरोप लगाया कि 20 जुलाई को अविनाश कुमार ने उनके साथ ठगी की थी. उनके अनुसार, आरोपी 2.500 मिलीग्राम सोने के बदले 1.450 मिलीग्राम असली सोना लेकर चला गया था.

नगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले को लेकर सोलापुर, महाराष्ट्र निवासी और फिलहाल अंडीगोला में पति टोला गणपति टच हाउस चलाने वाले सर्राफा कारोबारी धुल्लाप्पा सोमान्ना पांढरे के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. केस कांड संख्या 408/2026 के तहत दर्ज किया गया है.

फरार आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी अविनाश कुमार को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच एसआई नेहा कुमारी को सौंपी गई है. पुलिस अब फरार आरोपी मनीष कुमार की गिरफ्तारी के साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी WhatsApp प्रोफाइल का खुलासा


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन