मुजफ्फरपुर: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती फिर बहलाकर घर से भगाया, आरोपी को STF ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News neet ug exam solver gang busted nalanda candidates detained

गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बिहार एसटीएफ ने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी यूपी पुलिस को वांछित था. उसकी निशानदेही पर नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बिहार एसटीएफ ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने का आरोप है. आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस को लंबे समय से वांछित था और मुजफ्फरपुर में छिपकर रह रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने उसे दबोच लिया.

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी नईमुल्लाह उर्फ आसिफ के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित चिनहट थाने में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है. आरोप है कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से एक नाबालिग लड़की से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में ले लिया.

शादी का झांसा देकर लेकर हुआ फरार

जांच में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग को शादी का भरोसा दिलाकर अपने साथ भगा लिया था. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर 20 जनवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी.

मुजफ्फरपुर में छिपा था आरोपी

उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी दौरान बिहार एसटीएफ को सूचना मिली कि आरोपी मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है. सूचना की पुष्टि होने के बाद विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

नाबालिग भी बरामद

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर अपहृत नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. अब आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन