मुजफ्फरपुर: बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ी गई कथित भोजपुरी सिंगर चंदा कुमारी भेजी गई जेल

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ी गई कथित भोजपुरी सिंगर चंदा कुमारी भेजी गई जेल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में बच्चा चोरी के आरोप में एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई युवती ने खुद को भोजपुरी गायिका बताया और नशे में होने की बात भी कबूली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

 Muzaffarpur Child Theft: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर गोलंबर से बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ी गई युवती चंदा कुमारी को पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. पकड़ी गई आरोपी युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया गांव की रहने वाली है.

विज्ञापन

पिता के शोर मचाने पर लोगों ने दबोचा

गुजराती मोहल्ला निवासी मोहन राम का मासूम बेटा भगवानपुर गोलंबर के पास खेल रहा था. तभी पीले रंग का सलवार सूट पहने आई युवती बच्चे का हाथ पकड़कर भागने लगी. पिता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

ड्रामा और पुलिस पूछताछ में किए अजीबोगरीब दावे:

  • खुद का बच्चा बताया: पकड़े जाने पर आरोपी युवती लोगों से उलझ गई और बच्चे को अपना बताने का नाटक करने लगी.
  • भोजपुरी सिंगर का दावा: पुलिस पूछताछ में उसने खुद को भोजपुरी गायिका बताया और कहा कि उसके गाने यूट्यूब पर मौजूद हैं.
  • नशे में होने की बात कबूली: युवती ने स्वीकार किया कि वह बियर के नशे में धुत थी, इसलिए उसने बच्चे का हाथ पकड़ लिया था.

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. युवती के नाम-पते और आपराधिक रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए यूपी पुलिस से संपर्क किया गया है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: लापता किशोरी और बुजुर्ग का सुराग देने पर ₹5000 का इनाम, पुलिस ने जारी किया पोस्टर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन