मुजफ्फरपुर: सुधा डेयरी के दूषित पानी से 40 एकड़ फसल और 1100 पेड़ बर्बाद, विस अध्यक्ष ने आयुक्त को दी जांच की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते विधानसभा अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सदातपुर स्थित सुधा डेयरी प्लांट से केमिकल युक्त पानी के बहाव ने 40 एकड़ कृषि भूमि को दूषित कर दिया है, जिससे 1100 से अधिक पेड़ सूख गए हैं. इस गंभीर मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Sudha Dairy Pollution: कांटी प्रखंड के सदातपुर स्थित सुधा डेयरी प्लांट से निकल रहे केमिकल युक्त पानी से स्थानीय ग्रामीण और किसान बेहद परेशान हैं. दूषित जलजमाव के कारण 40 एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हुई है और 1100 से अधिक लीची व फलदार पेड़ सूख चुके हैं. कांटी विधायक ईं. अजीत कुमार की पहल पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने समीक्षा बैठक बुलाई और तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को इस मामले में कार्रवाई का जिम्मा सौंपा.

विज्ञापन

एक महीने के भीतर जल निकासी की बनेगी योजना

विधानसभा अध्यक्ष ने मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी, डेयरी एमडी, रेलवे और एनएचएआई को आपसी समन्वय बनाकर एक महीने के भीतर जल निकासी की स्थायी योजना शुरू करने का निर्देश दिया. जब तक नाला नहीं बनता, तब तक डेयरी प्रबंधन को अस्थायी जल निकासी के निर्देश दिए गए हैं. विस अध्यक्ष खुद एक महीने बाद प्लांट का धरातलीय निरीक्षण करेंगे.

विधायक ने की मुआवजे और सफाई की मांग

बैठक में कांटी विधायक ने पिछले 40 सालों से प्रभावित किसानों और फलदार पौधों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की जोरदार मांग उठाई.

प्रमुख बिंदु और निर्देश:

  • फसल व वृक्ष क्षति: 40 एकड़ जमीन प्रभावित और 1100 पेड़ नष्ट, तुरंत मुआवजा देने की मांग.
  • सड़क पर परेशानी: दरभंगा व मोतिहारी रोड पर 1 किमी में फैली बदबू से राहगीर परेशान, तत्काल सफ़ाई का आदेश.
  • अधिकारी मौजूद: कम्फेड एमडी शीर्षत कपिल अशोक और डेयरी एमडी फूल झा भी बैठक में शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: बदहाल कदाने नदी: जलकुंभी पटने से मैदान में तब्दील, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन