Jawline को नेचुरली शार्प बनाना है? अपनाएं ये आसान Face Yoga Exercises

Jawline Exercise (PC: AI Image)
Face Yoga for Jawline: क्या आप भी बिना किसी सर्जरी या महंगे ट्रीटमेंट के अपनी जॉलाइन को नेचुरली शार्प बनाना चाहते हैं? जानिए ऐसे आसान Face Yoga Exercises जॉलाइन को अधिक डिफाइंड दिखाने में मदद कर सकते हैं.
Face Yoga for Jawline: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा आकर्षक और जॉलाइन शार्प दिखे. हालांकि, इसके लिए महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट या कॉस्मेटिक प्रोसीजर ही एकमात्र ऑप्शन नहीं हैं. अगर आप नियमित रूप से फेस योगा (Face Yoga for Jawline) करते हैं, तो इससे चेहरे और जबड़े की मांसपेशियों को एक्टिव रखने में मदद मिल सकती है. साथ ही, यह चेहरे को रिलैक्स करने और बेहतर पोस्टर बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है. आइए जानते हैं ऐसे आसान फेस योगा एक्सरसाइज के बारे में, जिन्हें आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं.
म्यूइंग (Mewing)

म्यूइंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें जीभ की सही पोजिशन पर ध्यान दिया जाता है. माना जाता है कि इससे जबड़े की मांसपेशियों की सही जगह बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
कैसे करें?
- मुंह बंद रखें और जीभ को तालू (मुंह के ऊपरी हिस्से) से लगाकर रखें.
- दांतों को हल्के से आपस में टिकाकर रखें, लेकिन उन पर ज्यादा दबाव न डालें.
- सामान्य रूप से सांस लेते रहें.
- दिनभर कुछ समय तक इस आदत का अभ्यास किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच बच्चों को रोज कराएं ये 5 योगासन, चश्मे का खतरा हो सकता है कम
चिन लिफ्ट (Chin Lift)

चिन लिफ्ट जॉलाइन और गर्दन के आसपास की मांसपेशियों को सक्रिय करने वाली आसान एक्सरसाइज है.
कैसे करें?
- सबसे पहले पीठ सीधी करके आराम से बैठ जाएं.
- अब सिर को धीरे-धीरे पीछे की ओर ले जाकर छत की तरफ देखें.
- इसके बाद होंठों को ऐसे सिकोड़ें जैसे आप हवा में किस कर रहे हों.
- इस पोजिशन में लगभग 5 सेकंड तक रहें.
- इस प्रक्रिया को 8 से 10 बार दोहराएं.
नेक रोल और स्ट्रेच (Neck Roll & Stretch)

यह एक्सरसाइज गर्दन और ठुड्डी के आसपास की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में मदद करती है.
- कैसे करें?
- ठुड्डी को धीरे-धीरे छाती की ओर झुकाएं.
- अब सिर को आराम से दाएं और फिर बाएं कंधे की दिशा में घुमाएं.
- इस दौरान किसी तरह की जल्दबाजी न करें.
- 5 से 10 बार इस अभ्यास को दोहराएं.
Jawline Face Yoga: फेस योगा करते समय रखें इन बातों का ध्यान
फेस योगा हमेशा साफ चेहरे पर और आरामदायक मुद्रा में करें. एक्सरसाइज करते समय चेहरे पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें. अगर गर्दन या जबड़े में दर्द, चोट या कोई अन्य समस्या है, तो पहले डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह लें.
यह भी पढ़ें: मुंह के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर की शुरुआती चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मेघा रॉय
मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










