मुंह के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर की शुरुआती चेतावनी
मुंह का कैंसर होने के लक्षण AI image
Oral Cancer Awareness: अगर आपके मुंह में कोई घाव, छाला या सफेद-लाल धब्बा दो हफ्ते से ज्यादा समय तक बना हुआ है, तो सावधान हो जाएं. ये मुंह के कैंसर की शुरुआती चेतावनी भी हो सकती है. इस आर्टिकल में जानिए किन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
Oral Cancer Awareness: क्या आपके मुंह में बार-बार छाले हो जाते हैं? या फिर कोई घाव ऐसा है जो दो हफ्ते से ज्यादा समय बीतने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा? अगर हां, तो इसे सिर्फ सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज न करें. कई मामलों में ऐसे लक्षण मुंह के कैंसर (Oral Cancer) की शुरुआती चेतावनी हो सकते हैं. समय पर जांच और सही इलाज से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है.
किन लोगों में ज्यादा होता है खतरा?
Healthline और Mayo Clinic के अनुसार, गुटखा, खैनी, पान मसाला, सिगरेट और बीड़ी जैसे तंबाकू उत्पाद मुंह के कैंसर के सबसे बड़े जोखिम कारकों में शामिल हैं. इसके अलावा, अत्यधिक शराब का सेवन, लंबे समय तक तेज धूप के संपर्क में रहना (खासतौर पर होंठों के लिए), कमजोर इम्यूनिटी और HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण भी इस बीमारी का खतरा बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा आया है? सिर्फ दवा खाने से नहीं बनेगी बात, ये 6 गलतियां कर सकती हैं आपकी सारी मेहनत बेकार
किन संकेतों को नजरअंदाज न करें?
अगर मुंह में कोई घाव, छाला, सफेद या लाल धब्बा, गांठ या सूजन दो हफ्ते से अधिक समय तक ठीक न हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें. इसके अलावा मुंह में लगातार दर्द, बिना वजह खून आना, निगलने या बोलने में कठिनाई, जबड़े या जीभ को हिलाने में परेशानी, आवाज में बदलाव या गर्दन में गांठ महसूस होना भी गंभीर संकेत हो सकते हैं.
जांच और बचाव के जरूरी उपाय
कैंसर विशेषज्ञ शुरुआती पहचान के लिए 'बायोप्सी' (Biopsy) की सलाह देते हैं, जिससे यह साफ हो जाता है कि कोशिकाएं कैंसरग्रस्त हैं या नहीं. इसके अलावा नीचे बताए गए तरीकों से भी आप इसकी जांच और इससे बचाव कर सकते हैं.
- नियमित सेल्फ-एग्जाम: महीने में एक बार शीशे के सामने खड़े होकर अपने मुंह के अंदरूनी हिस्सों, जीभ के नीचे और गालों की जांच करें.
- पोषक आहार: फल, हरी सब्जियां और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाना खाएं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है.
- तंबाकू और शराब का त्याग: कैंसर से बचाव का सबसे असरदार तरीका तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूरी बनाना है. इनपुट: मेघा रॉय
ये भी पढ़ें: 0 की उम्र के बाद हर पुरुष को जरूर कराने चाहिए ये हेल्थ चेकअप्स, कई गंभीर बीमारियां समय रहते चल जाएंगी पता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए