रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा आया है? सिर्फ दवा खाने से नहीं बनेगी बात, ये 6 गलतियां कर सकती हैं आपकी सारी मेहनत बेकार

कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ होने से कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? AI image
High Cholesterol Mistakes: क्या आपकी भी कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट देखकर टेंशन बढ़ गई है? ऐसे में घबराने की नहीं, बल्कि अपनी कुछ रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देने की जरूरत है. कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियां ही दिल के लिए बड़ा खतरा बन जाती हैं. इस आर्टिकल में जानिए ऐसी 6 गलतियां, जिन्हें समय रहते छोड़ देना ही समझदारी है.
High Cholesterol Mistakes: क्या आपकी भी रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया है? आज के समय में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना एक बहुत ही नॉर्मल सी बात हो गई है. लगातार बिगड़ती हुई लाइफस्टाइल की वजह से काफी कम उम्र से ही यह प्रॉब्लम लोगों में देखने को मिलने लगी है. जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है और इसकी जानकारी हमें मिलती है, तो अक्सर हम घबरा जाते हैं. अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो आपको घबराने की नहीं, बल्कि इस आर्टिकल को पढ़ने की जरूरत है. आज हम आपको 6 ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दोहराने से आपको बचना चाहिए. अगर आप समय रहते इन गलतियों को सुधार नहीं लेते हैं, तो आपकी हार्ट हेल्थ के लिए ये और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होने पर आपको कौन सी 6 गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.

डॉक्टर से पूछे बिना खुद ही दवाइयां बंद कर देना
बहुत से लोग यह गलती करते हैं कि जैसे ही उनकी रिपोर्ट थोड़ी-बहुत भी नॉर्मल आती है, वे खुद को ही डॉक्टर समझने लगते हैं और अपनी दवाइयां लेना बंद कर देते हैं. यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है. कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए अपनी दवाओं को सही समय और सही तरीके से लेना बहुत ही जरूरी हो जाता है. जब आप अचानक से अपनी मर्जी से दवाई लेना बंद कर देते हैं, तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल अचानक से बहुत तेजी से ऊपर भाग सकता है. ऐसा होने की वजह से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसा न हो, इसलिए जब तक डॉक्टर खुद न कहें, तब तक अपनी दवाओं को खुद से बंद करने की गलती न करें और न ही खुराक को कम या ज्यादा करें.
ये भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद हर पुरुष को जरूर कराने चाहिए ये हेल्थ चेकअप्स, कई गंभीर बीमारियां समय रहते चल जाएंगी पता
बाहर का चटपटा और तला-भुना खाना खाते रहना
हममें से शायद ही कोई ऐसा हो जिसे बाहर का जंक फूड खाना अच्छा न लगता हो, लेकिन जब आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ होता है तो इस तरह की चीजें आपके लिए बिल्कुल जहर की तरह काम करती हैं. समोसे, पकौड़े, बर्गर, पिज्जा और बेकरी की चीजें जैसे कि बिस्कुट, केक में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट बहुत ज्यादा होता है. जब आप इन चीजों को खाते हैं, तो यह डायरेक्टली आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है और यही जाकर नसों में जमने लगता है. अगर आप नहीं चाहते कि ऐसा हो, तो अपनी डाइट में फ्रेश फलों, हरी सब्जियों, ओट्स, दलिया और दालों को शामिल करना शुरू कर दें.
एक ही जगह बैठे रहना और वर्कआउट न करना
आज के समय में हमारे ज्यादातर जो काम होते हैं, वे लैपटॉप या फिर स्मार्टफोन के जरिए ही होते हैं. इसी चक्कर में हमारा हिलना-डुलना बहुत कम हो गया है और हम फिजिकल एक्टिविटीज से भी दूर रहने लग गए हैं. आपका यही आलस भरा लाइफस्टाइल आपको सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला है. जब आप कोई फिजिकल एक्टिविटी या फिर एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल कम होने लग जाता है. यही गुड कोलेस्ट्रॉल आपकी नसों की सफाई करता है और साथ ही आपके दिल को भी बचाकर रखता है. गुड कोलेस्ट्रॉल को कम होने से बचाकर रखने के लिए हर दिन कम से कम 20 से 30 मिनट वॉक जरूर करें. इसके अलावा अगर आपके लिए पॉसिबल है, तो जॉगिंग या फिर किसी भी अन्य स्पोर्ट्स में हिस्सा भी लें. थोड़ा पसीना बहाना आपकी नसों में जमा फैट को पिघलाने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद
कम पानी पीना और बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेना
आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से भी आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है. जब आप बहुत ज्यादा चिंता करते हैं या फिर ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, तो शरीर में ऐसे हार्मोन्स बढ़ने लगते हैं जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों को ही बढ़ा देते हैं. इसके अलावा पूरे दिन कम पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है, जिस वजह से शरीर के अंदर की गंदगी पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाती. अगर आप इस प्रॉब्लम से बचे रहना चाहते हैं, तो पूरे दिन खूब पानी पिएं, अपनी नींद पूरी करें और स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन या फिर योग करें.
सिगरेट और शराब का सेवन करते रहना
अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है और इसके बाद भी आप स्मोकिंग या ड्रिंकिंग करते हैं, तो आप और कुछ नहीं बल्कि अपने दिल को खतरे में डालने का काम कर रहे हैं. सिगरेट का धुआं आपके शरीर के गुड कोलेस्ट्रॉल को खत्म कर देता है और साथ ही ब्लड वेसल्स की अंदरूनी लेयर को भी कमजोर बना देता है, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल इस जगह पर आसानी से चिपकने लग जाता है. वहीं, जब आप शराब पीते हैं तो आपका ट्राइग्लिसराइड्स और ब्लड प्रेशर दोनों ही बढ़ जाते हैं. अगर आप अपने दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखना चाहते हैं, तो शराब और सिगरेट से जितना हो सके दूरी बनाकर रखना शुरू कर दें.
रेगुलर हेल्थ चेक-अप न करवाना
कोलेस्ट्रॉल को हमेशा से साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता रहा है. यह एक ऐसा दुश्मन है जो बिना किसी शोर-शराबे या फिर बड़े लक्षण के शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाता रहता है. कुछ लोग एक बार टेस्ट करवा लेने के बाद कई महीनों या फिर सालों तक अपना चेक-अप नहीं करवाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही है, तो यह आपके लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक हो सकता है. अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो हर 3 से 6 महीने में अपना ब्लड टेस्ट एक बार जरूर करवाएं. इससे आपको पता चलता रहेगा कि आपकी डाइट और दवा ठीक से काम कर रही है या नहीं.
ये भी पढ़ें: अचानक लो हो जाए ब्लड प्रेशर, तो घबराने की जरूरत नहीं! अस्पताल जाने से पहले घर पर करें ये 5 आसान उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










