आपकी चाल कैसी है, तेज है या धीमी? आपके चलने का अंदाज खोल सकता है आपकी पर्सनालिटी के कई छुपे राज
चलने के अंदाज से जानें अपनी पर्सनालिटी AI image
Personality Traits: क्या आपने कभी सोचा है कि आपके चलने का तरीका भी आपके बारे में बहुत कुछ कह सकता है? कोई तेज चलता है तो कोई आराम से, वहीं कुछ लोग सीना तानकर चलते हैं. आपकी चाल में भी आपकी पर्सनालिटी से जुड़ा कोई छुपा राज हो सकता है, जिसे जानकर आप खुद भी हैरान रह जाएंगे.
Personality Traits: हर इंसान के चलने का तरीका एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है. आपने अक्सर रोड पर यह ध्यान दिया होगा कि कुछ लोग बहुत तेजी से कदम बढ़ाते हुए चलते हैं. उन्हें देखते ही ऐसा लगता है जैसे वे कहीं पहुंचने की जल्दबाजी में हों. वहीं, कुछ ऐसे लोग भी दिख जाते हैं जो बिना किसी टेंशन के एकदम रिलैक्स होकर आराम से टहलते हुए चलते रहते हैं. माइंड और बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमारे चलने का जो भी स्टाइल होता है, उसका सीधा कनेक्शन हमारी सोच, इमोशंस और दिमाग से होता है. आपकी वॉकिंग स्टाइल सिर्फ आपके शरीर की एक नॉर्मल आदत नहीं है, बल्कि यह आपके नेचर, मूड, सोचने के तरीके और आपकी पर्सनालिटी के कई छुपे हुए राज भी खोल सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको आपके चलने के स्टाइल के आधार पर बताने वाले हैं कि आपकी पर्सनालिटी कैसी है. अगर आपको भी अपने बारे में जानने में दिलचस्पी है, तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें.
कैसे होते हैं तेजी से कदम बढ़ाकर चलने वाले लोग?
अगर आप हमेशा ही तेज स्पीड से चलते हैं और आपको देखकर ऐसा लगता है कि आप हमेशा किसी न किसी काम के लिए लेट हो रहे हैं, तो आपका यह चलने का तरीका आपकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस की तरफ इशारा करता है. इस तरह के जो लोग होते हैं, वे बहुत ही ज्यादा गोल-ओरिएंटेड यानी कि अपने लक्ष्य पर ध्यान देने वाले होते हैं. इन लोगों को अपना हर एक काम जल्द से जल्द खत्म करना अच्छा लगता है. इस तरह के लोग समय की बहुत ही ज्यादा कद्र करते हैं. तेज रफ्तार से चलने वाले ये लोग फैसले लेने में भी काफी तेज होते हैं और इन्हें खुद पर भरोसा भी होता है. हालांकि, हमेशा जल्दी में रहने की वजह से इनके दिमाग में हर वक्त कुछ न कुछ चलता रहता है, जिससे कभी-कभी ये थोड़े चिड़चिड़े या स्ट्रेस में भी दिख सकते हैं.
कैसे होते हैं आराम से और धीरे-धीरे चलने वाले लोग?
अगर आप बिना किसी टेंशन के आराम से, टहलते हुए चलना पसंद करते हैं, तो आपकी चाल बताती है कि आप दिल के बहुत शांत और सब्र वाले इंसान हैं. ऐसे लोग जिंदगी को ज्यादा सीरियसली लेने के बजाय हर पल को एंजॉय करना पसंद करते हैं. इन्हें किसी भी काम में फालतू की हड़बड़ी पसंद नहीं होती. धीरे चलने वाले लोग अपने आसपास की चीजों को नोटिस करते हैं और प्रेजेंट यानी कि वर्तमान में जीते हैं. इन लोगों पर काम का प्रेशर आसानी से हावी नहीं होता. ये अपनी लाइफ से खुश रहते हैं और दूसरों को देखकर बेवजह की रेस में नहीं भागते.
कैसे होते हैं सीने को तानकर और सीधा चलने वाले लोग?
एक्सपर्ट्स के अनुसार जो लोग चलते समय अपनी गर्दन सीढ़ी रखते हैं, अपने कंधे को सही पोजीशन में रखते हैं और अपनी नजरें सामने की तरफ रखकर चलते हैं, उनकी पर्सनालिटी बहुत ही ज्यादा अट्रैक्टिव होती है. ऐसे लोग स्वभाव से बहुत फ्रेंडली होते हैं और किसी से भी आसानी से बात शुरू कर लेते हैं. ये अपनी बात को बिना डरे एकदम साफ-साफ कहते हैं. इनके अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी होती है, जिसकी वजह से लोग इनकी तरफ जल्दी खिंचे चले आते हैं. इस तरह चलने वाले लोगों में लीडर बनने के गुण होते हैं और इनका सेल्फ-कॉन्फिडेंस बहुत स्ट्रॉन्ग होता है.
कैसे होते हैं नीचे देखकर या कंधे झुकाकर चलने वाले लोग?
अगर कोई इंसान चलते समय अपनी नजरें नीचे जमीन पर रखता है या कंधे थोड़े झुकाकर चलता है, तो उसकी चाल उसके मन की बात बताती है. ऐसे लोग अक्सर थोड़े शर्मीले और कम बोलने वाले होते हैं. ये अपनी फीलिंग्स को हर किसी के सामने आसानी से शेयर नहीं करते. ये लोग अपने ही खयालों की दुनिया में खोए रहते हैं और हर बात को बहुत गहराई से सोचते हैं. कभी-कभी इस तरह से चलना यह भी दिखाता है कि इंसान अंदर से थोड़ा लो फील कर रहा है या उसमें कॉन्फिडेंस की थोड़ी कमी है.
ये भी पढ़ें: क्या आपको भी अकेले रहना अच्छा लगता है? आपकी ये आदत बताती है कि आप दूसरों से कितने अलग हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए