बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच बच्चों को रोज कराएं ये 5 योगासन, चश्मे का खतरा हो सकता है कम

Updated:
विज्ञापन

Yoga for Eyes for Kids (PC: AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Yoga for Eye: बढ़ते स्क्रीन टाइम का असर बच्चों की आंखों पर भी दिखने लगा है. ऐसे में रोज कुछ आसान योगासन कराने से आंखों को आराम मिल सकता है और नजर की सेहत बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

Yoga for Eye: मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप अब बच्चों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. पढ़ाई से लेकर गेम खेलने और वीडियो देखने तक, घंटों स्क्रीन के सामने बिताने की वजह से कम उम्र में ही आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं. कई बच्चों को आंखों में थकान, जलन, सिरदर्द और धुंधला दिखने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अगर स्क्रीन टाइम के साथ कुछ आसान योगासन भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा बना दिए जाएं, तो आंखों को आराम मिलने के साथ उनकी सेहत बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

अधोमुख श्वानासन

इस योगासन में सिर नीचे की ओर रहता है, जिससे चेहरे और आंखों (Healthy Eye Yoga) की तरफ ब्लड फ्लो बेहतर होता है. रोजाना अभ्यास आंखों को आराम देने और शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकता है.

भ्रामरी प्राणायाम

भ्रामरी प्राणायाम तनाव कम करने का अच्छा तरीका है. इसकी गूंजती हुई ध्वनि मन को शांत करती है और आंखों की थकान कम करने में भी मदद कर सकती है. स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले बच्चों के लिए यह एक अच्छा अभ्यास है.

यह भी पढ़ें: मुंह के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर की शुरुआती चेतावनी

बालासन (Child's Pose)

बालासन शरीर और मन को आराम देने वाला आसान योगासन है. यह आंखों के आसपास की मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करता है और लंबे समय तक स्क्रीन देखने से होने वाली थकान को कम करने में सहायक हो सकता है.

ताड़ासन

ताड़ासन देखने में आसान है, लेकिन यह शरीर का बैलेंस सुधारने के साथ एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है. बच्चों के लिए यह योगासन सही पोस्चर बनाए रखने और पढ़ाई के दौरान फोकस बढ़ाने में अच्छा माना जाता है.

पामिंग एक्सरसाइज

दोनों हथेलियों को हल्का रब कर के गर्म करें और बंद आंखों पर कुछ सेकंड के लिए रखें . यह आसान एक्सरसाइज आंखों को तुरंत आराम देती है और डिजिटल स्क्रीन से होने वाली थकान कम करने में मदद कर सकती है.

सिर्फ योग ही नहीं, इन बातों का भी रखें ध्यान

योग के साथ बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित रखें, हर 20–30 मिनट में उन्हें स्क्रीन से ब्रेक लेने की आदत डालें और बाहर खेलने के लिए भी समय दें. साथ ही, आंखों की किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर आंखों के डॉक्टर से सलाह जरूर लें. नियमित योग, बैलेंस दिनचर्या और सही आदतें बच्चों की आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: अगर पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं, तो वॉकिंग या रनिंग में से कौन-सा विकल्प हो सकता है बेहतर?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola