नीम और करी पत्ता मिलाकर बनाएं ये होममेड पाउडर, बालों से लेकर स्किन तक आएगा काम

Updated:
विज्ञापन

नीम और करी पत्ते से तैयार पाउडर और फेस पैक की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Curry Patta Powder For Hair: नीम और करी पत्ते का पाउडर सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आइए आपको इस आर्टिकल में बनाने का आसान तरीका बताते हैं.

विज्ञापन

Curry Patta Powder For Hair: करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के काम नहीं आता. नीम का इस्तेमाल भी लंबे समय से स्किन और बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है. अगर आपके घर में करी पत्ता और नीम आसानी से मिल जाता है, तो आप इन दोनों का पाउडर घर पर ही तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना भी काफी आसान है और सही तरह से रखने पर कुछ समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

करी पत्ता और नीम पाउडर बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

करी पत्ते और नीम से तैयार पाउडर की सांकेतिक तस्वीर, Pc -AI
करी पत्ते और नीम से तैयार पाउडर की सांकेतिक तस्वीर, Pc -AI

इस पाउडर को बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी.

  • 2 कप साफ नीम की पत्तियां
  • 2 कप ताजा करी पत्ता

पत्तियां जितनी साफ और अच्छी होंगी, पाउडर भी उतना ही अच्छा बनेगा.

सबसे पहले पत्तियों को अच्छी तरह साफ करें

सबसे पहले नीम और करी पत्ते को डंठल से अलग कर लें. इसके बाद दोनों को 2-3 बार साफ पानी से धो लें. इससे पत्तियों पर लगी धूल और मिट्टी निकल जाएगी.

धोने के बाद इन्हें किसी साफ कपड़े या बड़ी प्लेट पर फैला दें. अब इन्हें ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती रहे. पत्तियों को 1-2 दिन तक अच्छी तरह सूखने दें.

पत्तियों को पूरी तरह सुखाना है जरूरी

पत्तियों में बिल्कुल भी नमी नहीं रहनी चाहिए. अगर पत्तियां सूखने के बाद भी थोड़ी नरम लग रही हैं, तो उन्हें कुछ देर और सूखने दें.

जल्दी में तेज धूप में रखने के बजाय इन्हें हल्की छांव और हवा वाली जगह पर सुखाना आसान तरीका है. इससे पत्तियां धीरे-धीरे अच्छी तरह सूख जाएंगी.

अब बनाएं दोनों का बारीक पाउडर

जब नीम और करी पत्ते पूरी तरह सूखकर कुरकुरे हो जाएं, तो इन्हें मिक्सी के सूखे जार में डालें. अब दोनों को बारीक पीस लें.

पाउडर को और मुलायम बनाने के लिए इसे एक बार छलनी से छान सकते हैं. जो मोटा हिस्सा बच जाए, उसे दोबारा पीस लें.

पाउडर को ऐसे रखें स्टोर

तैयार पाउडर को किसी साफ और पूरी तरह सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. डिब्बे में पानी या नमी बिल्कुल नहीं जानी चाहिए.

इसे निकालने के लिए हमेशा सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें. अगर पाउडर में नमी, बदबू या रंग में कोई अजीब बदलाव नजर आए, तो इसे इस्तेमाल न करें.

फेस पैक में ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आप इसे चेहरे पर लगाना चाहते हैं, तो 1 चम्मच नीम-करी पत्ता पाउडर में थोड़ा दही या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं. चाहें तो इसमें एक चुटकी हल्दी भी डाल सकते हैं.

इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं और करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा सा पैक हाथ की त्वचा पर लगाकर देख लें. जलन या खुजली हो तो चेहरे पर इसका इस्तेमाल न करें.

बालों के लिए ऐसे बनाएं हेयर पैक

बालों के लिए 2 चम्मच इस पाउडर में थोड़ा एलोवेरा जेल या नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं. इसे बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं.

करीब 20-30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. अगर स्कैल्प पर पहले से खुजली, घाव या ज्यादा जलन है, तो इसे लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: हर समय चेहरा दिखता है थका हुआ? ये आसान होममेड फेस मिस्ट करें ट्राई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola