ePaper

मौसम : तीन मई तक बादलों की आवाजाही के साथ बनी रहेगी बारिश की संभावना

Updated at : 29 Apr 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
मौसम : तीन मई तक बादलों की आवाजाही के साथ बनी रहेगी बारिश की संभावना

Chances of rain remain

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार में अगले तीन मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी. वहीं अगले चार दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 व 3 मई के बीच बारिश की संभावना अधिक होने के आसार है. तापमान की बात करें तो, इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि रात का तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है. जिसमें अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री व रात का 21 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है. साथ ही 13 से 17 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी. वहीं दूसरी ओर बादलों के साथ तेज हवा के कारण बीते तीन दिनों से मौसम काफी खुशनुमा है. मंगलवार को भी धूप की धमक नहीं दिखी. रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन