Muzaffarpur News: माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, दो पुराने पार्षदों की जीत

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News: माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, दो पुराने पार्षदों की जीत

माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न हुआ.पार्षद चुन्नू यादव और उर्मिला देवी ने दोबारा जीत दर्ज की, जबकि संजय पासवान नए सदस्य बने.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के मनियारी से श्याम कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड से नवनिर्मित नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शनिवार को कुढ़नी प्रखंड सभागार में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई.प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नीरज कुमार रंजन की देखरेख में यह पूरी निर्वाचन प्रक्रिया बेहद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई . इस चुनाव में पुराने चेहरों ने अपनी साख बरकरार रखी है, जबकि एक नए चेहरे की भी समिति में एंट्री हुई है.

चुन्नू यादव और उर्मिला देवी की दोबारा जीत, संजय पासवान बने नए सदस्य

सशक्त स्थायी समिति के इस कड़े मुकाबले वाले चुनाव में वार्ड नंबर 07 के पार्षद चुन्नू यादव और वार्ड नंबर 03 की महिला पार्षद उर्मिला देवी ने एक बार फिर से शानदार जीत दर्ज की . इन दोनों ही पार्षदों ने दोबारा निर्वाचित होकर क्षेत्र की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ और साख का लोहा मनवाया है . वहीं, दूसरी ओर वार्ड नंबर 06 के पार्षद संजय पासवान ने इस बार बाजी मारते हुए समिति के नए सदस्य के रूप में निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त किया.

मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद ने दी बधाई, विकास को मिलेगी रफ्तार

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रखंड सभागार में उत्सव का माहौल देखा गया . मौके पर मौजूद नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के मुख्य पार्षद मोहम्मद सैफ अली और उप मुख्य पार्षद महेश राय सहित सभी वार्ड पार्षदों ने नवनिर्वाचित तीनों सदस्यों को फूल-माला पहनाकर बधाई दी . बीडीओ नीरज कुमार रंजन ने शांतिपूर्ण और सफल चुनाव संपन्न होने पर गहरा हर्ष व्यक्त किया . स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि इस नई और मजबूत समिति के गठन से नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों और वित्तीय प्रबंधन को एक नई रफ्तार मिलेगी .

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन