सरैया: रेवा घाट पुल के पास पुलिस नाका शुरू, 24 घंटे रहेगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन

उदघाटन करती एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर | Prabhat Khabar Network

सरैया थाना क्षेत्र में रेवा घाट पुल के पास एक महत्वपूर्ण पुलिस नाका का उद्घाटन किया गया है. यह नाका सारण और मुजफ्फरपुर जिलों की सीमा पर 24 घंटे पुलिस की निगरानी सुनिश्चित करेगा.

विज्ञापन

Saraiya News: सरैया थाना क्षेत्र में एनएच-722 स्थित रेवा घाट पुल के समीप बुधवार को पुलिस नाका का उद्घाटन एसडीपीओ सरैया अभिजित कौर ने किया. यह नाका सारण और मुजफ्फरपुर जिले की सीमा पर स्थापित किया गया है, जहां चौबीसों घंटे पुलिस की निगरानी रहेगी.

24 घंटे रहेगी पुलिस की निगरानी

उद्घाटन के दौरान एसडीपीओ अभिजित कौर ने कहा कि पुलिस नाका पर तैनात जवान लगातार आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे. फिलहाल यहां एक सेक्शन पुलिस बल की तैनाती की गई है. जल्द ही पुलिस पदाधिकारी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

एसएसपी के आदेश पर शुरू हुआ नाका

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस नाका का शुभारंभ मुजफ्फरपुर के एसएसपी के निर्देश पर किया गया है. इसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना है.

पहले भी संचालित था पुलिस पिकेट

जानकारी के अनुसार करीब दो दशक पहले रेवा घाट पर स्थायी पुलिस पिकेट संचालित था. बाद में क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां बढ़ने पर तत्कालीन एसएसपी के आदेश पर उसे बंद कर दिया गया था.

कार्यक्रम के दौरान सरैया थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, दारोगा देवेंद्र चौधरी, स्थानीय समाजसेवी मुनचुन सिंह सहित पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
शिवेंद्र कुमार

लेखक के बारे में

By शिवेंद्र कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव. क्राइम, धर्म, पुरातत्व और राजनीति से जुड़ी ख़बरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन