कांटी : शौच करने निकले युवक का बूढ़ी गंडक नदी से शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

शव मिलने के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग| Prabhat Khabar Network
कांटी प्रखंड के दादर कोल्हुआ पंचायत से एक युवक का शव बूढ़ी गंडक नदी से बरामद हुआ है. युवक मंगलवार शाम शौच के लिए घर से निकला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है.
Kanti News: प्रखंड की दादर कोल्हुआ पंचायत के एक युवक का शव बुधवार को बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया. मृतक की पहचान दादर कोल्हुआ वार्ड संख्या-14 निवासी स्व. रामजी सहनी के 41 वर्षीय पुत्र मुकेश सहनी के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए.
मंगलवार शाम घर से निकला था युवक
मृतक की मां सुदामा देवी ने बताया कि मुकेश मंगलवार शाम शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था. देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. बुधवार सुबह बूढ़ी गंडक नदी में शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे.
शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
नदी किनारे मुकेश का शव देखते ही परिजन बिलख पड़े. स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस और राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा छानबीन की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं दिलीप साह ने अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को घटना की जानकारी देकर मृतक के परिजनों को शीघ्र आपदा राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनोज कुमार मिश्र
मनोज कुमार मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










