पटना में चेकिंग के दौरान मोबाइल कारोबारी के पास से 25 लाख रुपये बरामद, एफएसटी कर रही जांच

सांकेतिक तस्वीर
Patna Cash Recovery: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मीठापुर इलाके से एक मोबाइल कारोबारी के पास से 25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. मामले की जांच फ्लाइंग स्क्वॉड टीम कर रही है.
Patna Cash Recovery: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 30 जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर चल रही सघन जांच अभियान के दौरान जक्कनपुर थाना पुलिस ने एक मोबाइल कारोबारी के पास से 25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. मामले की सूचना मिलने के बाद जिला निर्वाचन की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) जांच में जुट गई है.
मीठापुर इलाके में चेकिंग के दौरान हुई बरामदगी
जानकारी के अनुसार जक्कनपुर थाना पुलिस मीठापुर इलाके में वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार देवकिशन को रोककर जांच की गई. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक झोले से 25 लाख रुपये नकद बरामद हुए.
कारोबारी ने व्यवसायिक लेनदेन की बताई बात
पूछताछ में देवकिशन ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल कारोबारी है और मुजफ्फरपुर से यह राशि लेकर पटना आया था. उसने दावा किया कि बोरिंग रोड स्थित एक कारोबारी को व्यवसायिक लेनदेन के लिए यह रकम देने जा रहा था.
एफएसटी कर रही दस्तावेजों की जांच
पुलिस की सूचना पर जिला निर्वाचन की एफएसटी मौके पर पहुंची और बरामद राशि की जांच शुरू कर दी. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि राशि का स्रोत क्या है और इसके परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं या नहीं.
चुनाव को लेकर बढ़ाई गई है निगरानी
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को देखते हुए प्रशासन ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है. चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है.
पूछताछ के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
जक्कनपुर थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि चेकिंग के दौरान 25 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. मामले की जांच एफएसटी द्वारा की जा रही है. दस्तावेजों और पूछताछ के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










