टीबी मुक्त भारत अभियान को रफ्तार, सर्राफा संघ ने 200 मरीजों को दी पोषण किट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से टीबी मरीजों को फूड किट देते जिलाधिकारी
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 200 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की. डीएम कुमार गौरव ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सहयोग से ही टीबी उन्मूलन संभव है.
TB Nutrition Kit: टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए पुरानी बाजार स्थित विवाह भवन में अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने 200 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी कुमार गौरव और प्रभारी सिविल सर्जन उपस्थित रहे. अधिकारियों ने अपने हाथों से मरीजों को पोषण किट सौंपी.
टीबी मरीजों के जल्द स्वस्थ होने में मिलेगी मदद
सर्राफा संघ द्वारा टीबी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और उनके जल्द ठीक होने के उद्देश्य से यह पहल की गई है. कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि टीबी के सही इलाज के लिए समय पर दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है.
सामूहिक प्रयासों से ही संभव है टीबी का पूर्ण उन्मूलन: डीएम
डीएम कुमार गौरव ने सर्राफा संघ की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन का लक्ष्य केवल प्रशासनिक प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता. समाज के सक्षम वर्गों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से ही देश को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाया जा सकता है.
कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी और संघ के प्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर सर्राफा संघ के अध्यक्ष बाबू लाल प्रसाद, कौशल किशोर गुप्ता, राजीव लोचन गुप्ता, राजकुमार राजू, कृष्ण मोहन, कुमार प्रीतम, आशीष रंजन, मुकेश कुमार, अमरनाथ प्रसाद, राजू वर्मा, चंदन कुमार, सुजीत चौधरी और मनजीत कुमार समेत कई व्यवसायी और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: उज्जैन से पहुंची भगवान चंद्रमौलेश्वर की मूर्ति, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ हुआ स्वागत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










