जिनके कंधों पर शराबबंदी की जिम्मेदारी, वही छलका रहे जाम, चौकीदार सह मुंशी का वीडियो वायरल

Author Madav kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

जिनके कंधों पर शराबबंदी की जिम्मेदारी, वही छलका रहे थे जाम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में शराबबंदी के बीच रामपुरहरी थाने के चौकीदार का शराब पार्टी करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चौकीदार थाने के सामने एक होटल में साथियों संग शराब पीते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Police Drinking Video: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसे सख्ती से लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग के कंधों पर है.लेकिन मुजफ्फरपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रामपुरहरी थाना में मुंशी का कार्य कर रहे एक चौकीदार विजय राय का कथित शराब पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है

विज्ञापन
रामपुरहरी थाना के चौकीदार सह मुंशी का वीडियो वायरल
रामपुरहरी थाना के चौकीदार सह मुंशी का वीडियो वायरल

थाने के सामने होटल में सजी शराब की महफिल

वायरल वीडियो में रामपुरहरी थाने में मुंशी का काम देख रहे चौकीदार विजय राय अपने तीन अन्य साथियों के साथ नजर आ रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी महफिल थाने के ठीक सामने स्थित एक होटल में सजी हुई थी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेज पर शराब की बोतल और गिलास रखे हुए हैं. इतना ही नहीं, एक व्यक्ति उन्हें बार-बार पैग बनाकर दे रहा है और सभी लोग बिना किसी डर के आराम से बैठकर शराब पी रहे हैं.

View on Instagram

सोशल मीडिया पर बढ़ा आम जनता का आक्रोश

थाने के ठीक सामने हुई इस घटना का वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग पुलिस विभाग की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कानून का पालन कराने वाले ही नियमों की अनदेखी करेंगे, तो आम जनता के बीच क्या संदेश जाएगा. लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है.

एसएसपी ने दिए गहन जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने त्वरित संज्ञान लिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो उनके ध्यान में आया है और पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है. जांच में यदि वीडियो सही पाया जाता है और संबंधित कर्मी द्वारा शराब सेवन की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ सख्त विधि-सम्मत और विभागीय कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की वैज्ञानिक जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें... शादी के एक महीने बाद जेवर-नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन, मोतिहारी से बरामद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन