कांटी में तेज रफ्तार दो बाइक की टक्कर, पशु चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरपुर के मीनापुर में एनएच-27 फोरलेन पर तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में एक पशु चिकित्सक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद भी हुआ।
मुजफ्फरपुर: मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी क्षेत्र के अकुराहा ढाला के पास सोमवार को तेज रफ्तार दो बाइक की टक्कर में एक चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के रामपुर पचपकड़ी निवासी शशि कुमार सिंह के रूप में हुई है. वे पेशे से पशु चिकित्सक थे.
NH-27 फोरलेन पर दो बाइक में हुई टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अकुराहा ढाला के पास एनएच-27 फोरलेन पर एक बाइक सवार कट पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद एक बाइक चालक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्थानीय लोगों की सूचना पर पानापुर ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल बाइक चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. लोगों के जुटने से पहले ही टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से फरार हो गया.
परिजनों के पहुंचने पर हुआ विवाद
घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ उनका विवाद हो गया. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर विवाद शांत कराया.
ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये थे. उन्हें इलाज के लिए कांटी पीएचसी भेजा गया था. परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी.
पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर थाना लाया है और मामले में कार्रवाई की जा रही है.
बेटे के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाये जाने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक का पुत्र दूसरे प्रदेश में है. उसके आने के बाद ही शव का दाह संस्कार किये जाने की बात परिजनों ने बतायी.
घटना के बाद मृतक को जानने वालों के बीच शोक की लहर है. मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर, पूर्व मुखिया नंदू सिंह, चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, कामेश्वर प्रसाद सिंह, दीपक सिंह, विनोद सिंह, ललन पांडेय, चंदन पांडेय, राकेश सिंह, नीरज सिंह, शंभू राम, अमीर पांडेय सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी.
यह भी पढ़ें
सरैया में ‘पुलिस चेकिंग’ का झांसा देकर इंजीनियर का बैग बदला, 24 हजार रुपये समेत सामान ले गये
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए