टूटी पटरी पर पहुंच चुकी थी ट्रेन, झटका महसूस होते ही पायलट ने लगाया ब्रेक, टला बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक. (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व मध्य रेल के लोको पायलटों ने अपनी सतर्कता से बड़ा रेल हादसा टाल दिया. उन्होंने टूटी पटरी पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और यात्रियों को सुरक्षित रखा. DRM ने उन्हें सम्मानित किया.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में कटिहार मार्ग पर रेलकर्मियों की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. 11 सितंबर को ड्यूटी के दौरान ट्रैक पर असामान्य झटका महसूस होते ही मुजफ्फरपुर के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को सुरक्षित रोक दिया. बाद में जांच में ट्रेन के पीछे पटरी टूटी हुई मिली.

विज्ञापन

डीआरएम अमित सरन ने सोमवार को संरक्षा के क्षेत्र में असाधारण सतर्कता और सूझबूझ दिखाने वाले दोनों रेलकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित कर्मचारियों में मुजफ्फरपुर के लोको पायलट (मेल) सनन्द कुमार और सहायक लोको पायलट जितेन्द्र कुमार शामिल हैं.

झटका लगते ही लगाया इमरजेंसी ब्रेक

घटना 11 सितंबर की है. दोनों रेलकर्मी गाड़ी संख्या 15904 पर ड्यूटी के दौरान कटिहार की ओर जा रहे थे. सेमापुर स्टेशन की लाइन संख्या-4 पर प्रवेश करते ही उन्हें ट्रैक पर असामान्य झटका महसूस हुआ.

खतरा भांपते हुए दोनों ने बिना समय गंवाये आपातकालीन ब्रेक लगाया और ट्रेन को सुरक्षित रोक दिया. उनकी सतर्कता से ट्रेन को आगे बढ़ने से पहले ही रोक लिया गया.

जांच में टूटी मिली पटरी

ट्रेन रुकने के बाद दोनों रेलकर्मियों ने नीचे उतरकर ट्रैक का निरीक्षण किया. इस दौरान इंजन के ठीक पीछे लगे एसएलआर कोच के पास पटरी टूटी हुई पायी गयी.

दोनों ने तत्काल इसकी सूचना सेमापुर स्टेशन और सोनपुर कंट्रोल रूम को दी. समय रहते सूचना मिलने के बाद ट्रैक की मरम्मत करायी गयी. इससे संभावित बड़ी रेल दुर्घटना को टाला जा सका.

डीआरएम ने दोनों रेलकर्मियों को किया सम्मानित


प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करते लोको पायलट
प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करते लोको पायलट

घटना में त्वरित निर्णय लेने और सतर्कता दिखाने के लिए डीआरएम अमित सरन ने लोको पायलट सनन्द कुमार और सहायक लोको पायलट जितेन्द्र कुमार की सराहना की. सोमवार को दोनों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

रेल अधिकारियों ने उनकी तत्परता और सूझबूझ को संरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो नाबालिग छात्राओं पर चाकू से हमला, दोनों गंभीर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन