प्रेमिका को बुलाने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नहीं आई तो कूद जाऊंगा

Updated:
विज्ञापन

प्रेमिका को बुलाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के मुशहरी में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. वह अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद कर रहा है और न आने पर जान देने की धमकी दी है. पुलिस और स्थानीय लोग उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: मुशहरी थाना क्षेत्र के मुशहरी उर्फ राधा नगर गांव के वार्ड संख्या-2 में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था. उसने चेतावनी दी कि अगर उसकी प्रेमिका को वहां नहीं बुलाया गया, तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा.

विज्ञापन

प्रेमिका को बुलाने की जिद, नीचे उतरने से किया इनकार

युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गये. स्थानीय लोगों ने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा. युवक बार-बार प्रेमिका को बुलाने की जिद करता रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा.


View on Instagram

सूचना पर पहुंची 112 की टीम

ग्रामीणों के अनुसार, युवक के स्वजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 112 पुलिस टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा.

इसके बाद मुशहरी थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया. मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोग युवक के इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर जमा रहे.

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

युवक की पहचान राजवाड़ा भगवान गांव निवासी लालू राम के पुत्र रिकी कुमार के रूप में हुई है.

मुशहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा है. उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में रचा इतिहास, एक को AIR 92 के साथ JRF

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन